Saturday, 15 March 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिले की प्रकिया पूरी हुई। सिर्फ एक विधायक डॉ चरणदास महंत ने नामांकन दाखिल किया है। इसी के साथ उनके निर्विरोध इस पद पर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होगा।
सक्ती विधानसभा सीट से विधायक डॉ चरणदास महंत ने पांच सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा और किसी भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह और कवासी लखमा उनके समर्थक बने।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से विधायक धर्मजीत सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और रेणु जोगी ने समर्थन किया। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और विधायक धर्मजीत सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व से हम सभी परीचित हैं। वे सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। वैसे भी सदन में आसंदी पर बैठने वाले अध्यक्ष किसी पार्टी के नेता नहीं होते। हमें भरोसा है कि डॉ महंत के इस पद पर होने से सदन की कार्रवाई बिना बाधा के चल सकेगी। इससे हम जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती के साथ उठा सकेंगे।
डॉ महंत अपनी सौम्य छवि और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। डॉ महंत कांग्रेस के एक अनुभवी नेता हैं और उनका राजनीतिक करियर भी काफी पुराना है। वे 1980 से 90 के बीच दो बार विधायक रहे।
1993 से 98 के बीच मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 1998 में वे 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए। डॉ महंत वर्ष 2006 से 2008 के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। 2009 में वे पंद्रहवीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में वे खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रहे। साल 2014 में वे कोरबा सीट से चुनाव हार गए थे। अभी वे चांपा-जांजगीर जिले की सक्ती विधानसभा सीट से विधायक हैं।

रायपुर। राज्य की नई सरकार ने बुधवार की देर रात सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अजय सिंह को मुख्य सचिव पद से हटा दिया। अब वरिष्ठ आईएएस सुनील कुजूर मूल निवासी छोटानागपुर (झारखंड) को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रदेश के 18 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार ने आदिवासी समाज के किसी अफसर को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले मिंज व नारायण सिंह समेत एक दो अन्य अफसर अपर मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे जरूर, लेकिन राज्य के मुख्य सचिव नहीं बन पाए थे।
बहरहाल, राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह को अब राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। 1986 बैच के आईएएस सुनील कुजूर अभी तक कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग देख रहे थे।
राज्य सरकार ने अभी तक राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस केडीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थ किया है।
सुनील कुजूर के दूसरे विभाग अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त कार्यभार वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपा गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रमुख पदों पर अधिकारियों की लगातार अदला बदली की जा रही है।

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सक्ती के विधायक चरणदास महंत के नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल विधानसभा परिसर में किया गया। नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। इसी तरह राज्य शासन ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के भी तबादले किए। देर रात जारी सूची के मुताबिक एडीजी सीआईडी अरूणदेव गाैतम को गृह सचिव बनाया गया। वहीं दुर्ग के आईजी जीपी सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी हटा दिया गया है। काबरा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। काबरा के स्थान पर आनंद छाबड़ा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वहीं रतनलाल डांगी प्रभारी आईजी दुर्ग होंगे। एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया गया है।

  • RO No 13073/127 " A
  • R.O.NO.13073/127 "
  • R.O.NO.13129/146 " C
  • R.O.NO.13073/127 " D
  • RO No 13073/127 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed