Saturday, 15 March 2025

धमतरी । धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इसके साथ ही मौके से नक्सली सामान भी बरामद हुए है। पुलिस ने नक्सली बैनर पोस्टर, तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में भारत को सशक्त, समृद्ध, सुदृढ़ राष्ट्र बनाने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आह्वान किया।
डॉ. सिंह से इस दौरान 1300 लोगों ने सवाल किए, जिनमें से वे कुछ के ही जवाब दे पाए। अपने शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाने के साथ नई सरकार पर जमकर बरसे भी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरने संबंधी चंदना नामक युवती के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा, यह देश के लिए गर्व की बात है कि हम अंतरिक्ष में विश्व की चौथी शक्ति के रूप में उभरे हैं।
अपनी 15 साल की सरकार के बारे में शोभित नामक युवक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया। उन्होंने कहा, हमने एक विजन के साथ 15 सालों तक जो काम किया, वह जमीन पर दिखता है।
उन्होंने कहा, नई सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन 100 दिन को पलट कर देखेंगे, तो जैसे पूत के पांव पालने में दिखने लगते हैं, वैसे ही इस सरकार का कामकाज दिख रहा है। इनके पास कोई नीति नहीं है, हर दिन तबादले पर तबादले किए जा रहे हैं। तबादला उद्योग चल रहा है। सरकार विकास के काम छोड़कर बदले की भावना से काम कर रही है।
कांग्रेसी नक्सलियों को क्रांतिकारी कहते हैं...
कालेज छात्रा स्वाति द्वारा नक्सलवाद पर किए गए सवाल के जवाब में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए और नक्ललियों पर नकेल कसने में काफी हद तक कामयाब हुए, लेकिन अब नई सरकार है, वो तो नक्सलियों को क्रांतिकारी कहती है।
कानून व्यवस्था पर विशाल द्वारा पूछे गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश अपराध गढ़ बनता जा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। लड़कियों से बलात्कार की खबरें सामने आ रही हैं।

रायपुर। बस्तर के किरंदुल से 31 मार्च को कांग्रेस की चुनावी न्याय यात्रा निकलने जा रही है। यह बस्तर क्षेत्र में केन्द्रित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा निकली थी। उससे आगे जाते हुए न्याय यात्रा का आगाज होने जा रहा है। यात्रा की रवानगी से पहले न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे नेतागण दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। फिर किरन्दुल से यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनता के बीच संदेश दिया जाएगा- छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने 2500 रुपये समर्थन मूल्य में धान की जो खरीदी की वह न्याय है। 20 लाख से अधिक किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया जाना न्याय है। तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति बोरा करना न्याय है। वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी न्याय है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 5 करोड़ गरीब परिवारों के खाते में 6 हजार हर माह यानी 72 हजार सालाना पहुंचाने का वादा किया है। इससे बेरोजगारी दूर होगी। बेरोजगारी कैसे दूर होगी के सवाल पर नेता व्दय ने कहा कि 12 हजार रुपये तक की मासिक आय वालों को न्यून आय योजना का लाभ देने का प्रावधान रखा गया है। गरीब वर्ग पहले से कुछ आय प्राप्त कर रहा है, फिर हर माह 6 हजार रुपये मिलने पर उसे ताकत मिलेगी। अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने वह नये रास्ते तलाश सकेगा। वैसे भी राहुल गांधी ने कह रखा है कि  कोई भी युवा उद्योग शुरु करता है तो उसे 3 वर्ष तक किसी भी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए। देवांगन एवं त्रिवेदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी का उदाहरण सामने रखा , जिन्होंने अपने शासनकाल में हर गरीब परिवार के लिए बिना गारंटी 5 हजार के लोन एमांउट का प्रावधान रखा था।

न्याय यात्रा के संचालन के लिए जिम्मेदारी तय की गई है-  यात्रा समन्वयक सन्नी अग्रवाल , यात्रा प्रभारी श्रीमती फूलो देवी नेताम, कोकोपाढ़ी, महेन्द्र गंगोत्री, आकाश शर्मा, सह यात्रा प्रभारी- अमित शर्मा, सदस्य- अभिषेक बोरकर, आशीष अवस्थी, रविन्द्र राज पुरोहित एवं रवि सोनी।

दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी को बरामद किया है। नक्सलियों ने भांसी नरेली मुख्य मार्ग पर आईईडी लगाया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बचेली थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

  • RO No 13073/127 " A
  • R.O.NO.13073/127 "
  • R.O.NO.13129/146 " C
  • R.O.NO.13073/127 " D
  • RO No 13073/127 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed