Author: admin

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक आईना भेजा है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने लिखा है कि ” मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।सीएम का पत्र – माननीय मोदी जीआपको मोदी जी तो बोल ही सकता हूं ना दरअसल क्या है कि आपने ख़ुद को…

Read More

रायपुर । रायपुर से इस वक्त खबर आ रही हैं जहां एक मार्केट में भीषण आग लगी है। जानकारी के मुताबिक आग शंकर नगर के शिमला मार्केट में लगी है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सुबह लगी है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक महिला इस घटना में फंस गई, जिसके बाद लोगों ने उसे निकाला। फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read More

रायपुर । देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए बीजेपी जोर शोर से तैयारी में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता हर एक बूथ तक नमो अगेन के नारों को पहुंचाने की कोशिश में लग गए हैं। इसी कड़ी में आज कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और जनता से सीधे संवाद करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री व दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी, शामिल होंगे। इसके…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़कों पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ अनूठी बारात निकली और देश में पहली बार किन्नरों का सामूहिक विवाह हुआ। इसके साथ ही इस विवाह ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज करा लिया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि कल रायपुर में धूम धाम से किन्नरों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में 15 जोड़ों ने शादी रचाई जिसमें छत्तीसगढ़ के छह बाकी बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में…

Read More

रायपुर । गर्मी के इस सीजन में 30 मार्च का दिन सबसे गर्म रहा। समूचे प्रदेश का पारा चढ़ता हुआ 40 डिग्री पार हो गया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ है। साल 2018 में 31 मार्च को इतना ही तापमान दर्ज हुआ था, यानी एक दिन पहले तापमान ने बीते वर्ष के रिकॉर्ड के तापमान की बराबरी कर ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब अगले 24 घंटे में रायपुर समेत समूचे प्रदेश का पारा स्थिर रहेगा या फिर हल्का बढ़ेगा।शनिवार की सुबह से ही सूरज अपने पूरे रंग…

Read More

रायपुर/बालोद । छालीवुड अभिनेत्री और मॉडल आंचल यादव हत्याकांड का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। पुलिस के अनुसार आंचल की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने ही की थी। वह बहन के चाल-चलन से परेशान था। पुलिस को शुरू से ही उस पर शक था। शनिवार को सिद्धार्थ यादव से घंटों पुलिस ने पूछताछ की। उसके अलग-अलग बयान ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया।अंतत: कड़ाई बरतने पर वह टूट गया और आंचल की हत्या कर उसकी लाश को रस्सी से बांधकर गंगरेल सिंचाई नहर में फेंकना कबूल कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकृत तौर पर…

Read More

रायपुर । वित्त वर्ष 2018-19 समाप्त होने में चौबीस घंटे से भी कम समय है। इसके बीतते ही यानी सोमवार से कई सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं, कई सौगातें भी मिलेंगी। बहुत सी चीजों में आपको फायदा होने वाला है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पैनकार्ड मिनटों में मिल सकता है। बताया जा रहा है कि ई-पैनकार्ड एक अप्रैल से चल सकता है। वहीं जो आशियाना खरीदने का सपना संजोए हुए हैं, उन्हें घर सस्ते मिलेंगे ।20 लाख तक के मकान पर केवल 20 हजार का टैक्सजीएसटी में किए गए नए प्रावधानों के तहत अब 20 लाख तक…

Read More

दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए।यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिवारी लोगों को बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।उन्होंने कहा, ‘‘जब वह वोट मांगने के लिए आएं तो उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दीजिए क्योंकि अब वह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में भारत को सशक्त, समृद्ध, सुदृढ़ राष्ट्र बनाने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आह्वान किया।डॉ. सिंह से इस दौरान 1300 लोगों ने सवाल किए, जिनमें से वे कुछ के ही जवाब दे पाए। अपने शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाने के साथ नई सरकार पर जमकर बरसे भी।प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरने संबंधी चंदना नामक युवती के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा, यह देश के…

Read More

रायपुर । दाल-भात के बारे में बात करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि योजना से गरीब लोगों को भोजन मिलता था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बंद कर दिया है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। हमारी मांग है कि भूपेश सरकार इस योजना को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर जारी रखे। भाजपा योजना को दोबारा शुरू करने का विरोध नहीं करेगी।  पत्रकार वार्ता में धरमलाल कौशिक ने दाल-भात योजना के बंद होने के लिए भूपेश बघेल की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र…

Read More