रायपुर । देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए बीजेपी जोर शोर से तैयारी में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता हर एक बूथ तक नमो अगेन के नारों को पहुंचाने की कोशिश में लग गए हैं। इसी कड़ी में आज कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और जनता से सीधे संवाद करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री व दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी सुनील सोनी, शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 5.15 बजे दक्षिण विधानसभा रायपुर, तत्पर कार्यलय के सामने, पूजारी वाटिका कैलाशपुरी, पहुंचेंगे और विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है। 2014 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल किया था। हालांकि बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।