Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’

    November 21, 2026

    अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’
    • अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’
    • दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम
    • जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
    • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
    • भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं की तैयारी तेज
    • देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’

      November 21, 2026

      अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

      November 21, 2026

      दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम

      November 21, 2026

      अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

      November 21, 2026

      भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

      November 21, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’
    रायपुर

    अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 21, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। अकवान चक्रवात से जिले में हुई फसल क्षति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सजग है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि एक भी प्रभावित किसान मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। जिन किसानों की फसल चक्रवात की बारिश और तेज हवाओं से बर्बाद हुई है, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

    चक्रवात के कारण जिले के कई क्षेत्रों में धान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं खेतों में पानी भर गया, तो कहीं तेज हवा से फसल जमीन पर गिर गई। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सर्वे के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलते ही राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं और गांव-गांव पहुंचकर सर्वे में जुट गईं।

    तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची सर्वे टीम
    इसी कड़ी में आज राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम तहसील दाढ़ी के ग्राम मजगांव एवं थानखमरिया के ग्राम ठेलका एवं बनोरा पहुंची। यहां अधिकारियों ने खेत-खेत जाकर फसल क्षति का जायजा लिया। टीम ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में खड़ी फसल की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

    सर्वे के दौरान अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त फसल का प्रतिशत, प्रभावित रकबा, फसल का प्रकार और नुकसान की स्थिति का पूरा विवरण दर्ज किया। साथ ही मौके पर ही फसल के फोटो और वीडियो भी लिए गए, ताकि सर्वे पूरी तरह पारदर्शी हो और किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा राशि स्वीकृत कर उनके खातों में भेजी जाएगी।
    ’सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी’

    गांव में सर्वे टीम को देखकर किसानों में राहत की भावना दिखी। ग्राम मजगांव के किसानों ने बताया कि चक्रवात की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया था। धान की फसल कटाई के कगार पर थी, तभी बारिश और हवा ने सब बर्बाद कर दिया। वहीं ठेलका और बनोरा के किसानों ने कहा कि उन्हें प्रशासन से पूरी उम्मीद है कि सर्वे के बाद उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा और वे दोबारा खेती के लिए खड़े हो सकेंगे।
    ’कलेक्टर ने कहा सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए’

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सर्वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए राजस्व अधिकारियों,कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और राजस्व निरीक्षक को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

    जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सर्वे के दौरान अपनी भूमि के दस्तावेज, बैंक खाता विवरण और फसल से संबंधित जानकारी तैयार रखें, ताकि सर्वे कार्य में तेजी आ सके। साथ ही जिन किसानों के खेतों में अभी सर्वे नहीं हुआ है, वे घबराएं नहीं। चरणबद्ध तरीके से पूरे जिले में सर्वे कराया जा रहा है।
    प्रशासन के इस त्वरित कदम से किसानों में भरोसा जगा है। किसानों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है, यही सबसे बड़ी राहत है। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि किसान जिले की रीढ़ हैं और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम

    November 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’

    By Publicuwatch AutherNovember 21, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज देश के प्रमुख उद्योगपतियों के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक…

    अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम

    November 21, 2026

    जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

    November 21, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’

    November 21, 2026

    अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे CM साय ने कहा – छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिल रही वैश्विक पहचान, भारत मंडपम में प्रदेश के उत्पादों की धूम

    November 21, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.