Author: admin

रायपुर । कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र पर ही जिंदा है, 55 सालों से गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं, अगर काम किया होता तो गरीबी हट गई होती । ओडिसा की रैली पर रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ में संक्षिप्त प्रवास था, इस दौरान एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ.…

Read More

रायपुर । केंद्र सरकार के सरकारी चावल का आबंटन बंद किए जाने का असर राज्य के दाल-भात केंद्रों के साथ अब निजी और अनुदान प्राप्त संस्थाओं पर भी पड़ा है. अप्रैल से दाल-भात केंद्रों के साथ प्रदेश के 249 निजी और अनुदान प्राप्त संस्थाओं को भी सरकारी चावल का आबंटन बंद कर दिया गया है । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालक अनंबलगन पी ने एक अप्रैल को प्रदेश की सभी खाद्य नियंत्रक और खाद्य अधिकारियों को आदेश जारी किया है. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 19 मार्च 2019 को जारी पत्र का हवाला देते हुए अप्रैल 2019…

Read More

कुम्हारी । कुम्हारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर (चोरहा) में एक नवजात शिशु की अधजली लाश मिली है.लाश लगभग 70 प्रतिशत जली हुई है. शिशु की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खेत मे नवजात बच्चे का शव दिखने पर लोगों ने इसकी तुरंत जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दी. जिसके बाद पार्षद ने इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दी. मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है. नवजात के शव के पास से मिट्टीतेल की एक बोतल, पैरा और अधजले टायर के…

Read More

कवर्धा । जिले में चिलचिलाती गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत साफ दिखने लगी है.जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी की समस्या दिखाई दे रही है । जिले के पंडरिया ब्लाक के बासाटोला, बिरहूलडीह, छीरपानी, छीन्दीडीह, घोघरा और बोडला ब्लाक के सरोदा दादर सहित दर्जनों गांवों में आज भी झिरिया का पानी ही एक मात्र सराहा बना हुआ है. लोग झिरिया का पानी पीने के लिए मजबूर हैं । शहर में जहां नगर पालिका से पानी सप्लाई के कारण समस्या बडी नजर नहीं आ रही है कवर्धा ब्लाक के ही इंदौरी, दुधिया, अगरी सहित दर्जनों गांव…

Read More

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर एयर पोर्ट पहुंच गए हैं। वे यहां कुछ समय के लिए रुकेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ट्रांजिट विजिट पर यह हैं। वे ओडिशा में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान रमन सिंह,गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,राजेश मूणत ,बृजमोहन अग्रवाल,रमेश बैस,भूपेंद्र सवन्नी,राजीव अग्रवाल,दिलीप सिंह होरा,प्रितेश गांधी आदि ने उनसे मुलाकात की और पीएम का स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी इस समय लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले भी वे ट्रांजिट विजिट पर छत्तीसगढ़ में रुके थे।

Read More

रायपुर । राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार की दोपहर कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी करेंगे, जिसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान की कर्ज माफी, नीति आयोग को खत्म करने से लेकर दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे हो सकते हैं। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है ” वक्त है नई सुबह के आगाज़ का वक्त है सबको ‘न्याय’ देने का वक्त है नई उम्मीदों वाले नए हिंदुस्तान का और वक्त है बदलाव का। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी आज कांग्रेस पार्टी का गरीबों, किसानों,…

Read More

रायपुर । कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूली करने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। एक कारोबारी ने यह शिकायत दर्द कराई है। कारोबारी का आरोप है कि महेश कंकरवाल नाम का व्यक्ति कांग्रेस के नाम पर उससे चंदा वसूलता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। जबकि परिणाम 23 मई को घोषित…

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंड़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनेऊधारी ढोंगी राहुल गांधी को जब अमेठी के हिन्दुओं ने नकार दिया तो केरल की ऐसी सीट से चुनाव लड़ने पहुंच गए, जहां 51 फीसदी आबादी अल्पसंख्यक हैं।छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर इतराते हुए देश की सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देखने वाले राहुल गाधी में अगर अपनी सरकारों के प्रति तनिक भी भरोसा होता तो वे इनमें से किसी भी राज्य…

Read More

जगदलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हुए हैं. जगदलपुर एयरपोर्ट में में वे सिर्फ 5 मिनट के लिए रुकेंगे. एयरपोर्ट पर ही सांसद दिनेश कश्यप सहित 10 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे । बता दें कि अमित शाह ओडिशा से दो चुनावी सभा को संबोधित कर दिल्ली लौट रहे हैं. दिल्ली लौटते समय में ही वे अभी जगदलपुर एयरपोर्ट पर 5 मिनट के लिए रुकेंगे. उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे ।

Read More

रायपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा-2005 के आईएस रजत कुमार को निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रबंध संचालक बनाया गया है. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है।आईएस रजत कुमार अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. वर्तमान में उनके पास समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है. वे समाज कल्याण विभाग में अभी संचालक के पद पर प्रशासनिक सेवा दे रहे हैं ।

Read More