Author: admin

अंबिकापुर । गांधी नगर थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. कलियुगी बेटे ने शराब पीने के लिए माँ की कान काटकर सोने की बाली छीन ली. शराबी बेटे ने सोने की बाली बेचकर शराब पी. माँ जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो एकबारगी पुलिस भी चौंक पड़े ।माँ की रिपोर्ट पर बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने शराब पीने अपनी माँ से पैसे की मांग की. पैसे देने से मना करने पर बेटे की नजर माँ की कान में लटके सोने की बाली पर पड़ी. माँ ने…

Read More

मुंगेली । वेल्डिंग कराते समय स्कूल बस में भीषण आग लग गई. बस अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है. बस जलने की घटना रिहायशी इलाके में हुई है. गनीमत है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई ।आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौक में ये घटना होने की जानकारी मिल रही है।

Read More

रायपुर । नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएमडीसी) ने लगातार तीसरे साल तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लौह अयस्क के उत्पादन और बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता पाई है। 2018-19 के वित्तीय वर्ष में 30 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन ही नहीं उत्पादन के अनुपात में बिक्री करने में भी सफलता पाई है। मजे की बात ये है कि प्रोडक्शन और सेल्स में ये रिकॉर्ड तब कायम हुआ जब डोनिमालाई खान का उत्खनन 5 महीने के लिए स्थगित रखा गया था। गत अगस्त महीने तक कोई निर्यात भी नहीं हो सका था। बैलाडीला खान क्षेत्र में अत्यधिक बारिश से उत्खनन…

Read More

कोरबा । चुनाव के दौरान बड़े बोल की अंधी दौड़ में नेता मर्यादा लांघने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के दौरान कोरबा पहुंचे पूर्व मंत्री व भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक जनसभा के दौरान कांग्रेसियों को नामर्द कह दिया। उन्होंने कहा कि मुम्बई में आतंकी हमला हुआ तो बदला नहीं लिया।गुजरात मे अक्षर धाम मंदिर पर हुए हमले के बाद भी कांग्रेसी नामर्दों की तरह चुप बैठे रहे। अब जब पुलवामा हमले का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की ठुकाई कर दी तो कांग्रेसी पाकिस्तानी आतंकियों की ही वकालत करने लगे।स्वच्छता के…

Read More

दुर्ग । दुर्ग लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। शुभ मुहूर्त देखकर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, माहपौर दुर्ग चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र चंदेल सहित दर्जन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि विजय बघेल ने पहला नामांकन दाखिल कर दिया है। अंतिम नामांकन 3 अप्रैल को दाखिल करेंगे। इस दिन शक्ति प्रदर्शन के बहाने जनता को साधने की कोशिश भी करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह सहित प्रदेश…

Read More

रायपुर । लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर -वोट रायपुर के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को निर्वाचन में मतदान का संकल्प दिलाया जाएगा। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की फोटो प्रदर्शनी भी स्टेडियम में लगायी जा रही है जिसका साहू शुभारंभ करेंगे। वहीं एक अप्रैल को शाम 4 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की करीब एक हजार महिलाओं…

Read More

रायपुर । अंतागढ़ टेपकांड में आज बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मामले में मुख्य गवाह फ़िरोज़ सिद्दीकी एसआईटी को टेपकांड से संबंधित वीडियो सौपेंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम वह एसआईटी को टेपकांड से संबंधित वीडियो सौंपेंगे। वीडियो में टेपकांड के प्रमुख किरदार के होने की बात कही जा रही है। बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने पंडरी थाना में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके पुत्र अमीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके…

Read More

धमतरी । धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इसके साथ ही मौके…

Read More

रायपुर । कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। प्रमोद दुबे सोमवार को एक सेट नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे मौजूद है। प्रमोद दुबे दूसरे सेट का नामांकन चार अप्रैल को करेंगे। उस दिन सीएम भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें रायपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से सुनील सोनी रायपुर से मैदान में है। बता दें कि बीजेपी ने इस बार मौजूदा सांसद रमेश बैस का टिकट काट दिया है। रायपुर सीट के लिए…

Read More

भिलाई। पांच दिन पहले बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में साल्हेभाठ के पास गंगरेल सिंचाई नहर में जिस मॉडल की लाश मिली थी, उसकी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के छोटे भाई और मां को ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित भाई ने वारदात की कहानी को दोहराते हुए वारदात की वजह और तरीके के बारे में जानकारी दी।मॉडल की हत्या के करीब चार घंटे बाद आरोपित भाई उसके शव को लेकर निकला था। रास्ते में पुलिस को देखकर उसने रास्ता बदला और कच्चे व सुनसान रास्ते से बालोदगहन…

Read More