Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

    October 24, 2026

    ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’

    October 24, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
    • ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
    • ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
    • विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
    • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
    • दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

      October 24, 2026

      ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’

      October 24, 2026

      ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’

      October 24, 2026

      विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

      October 24, 2026

      मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना

      October 24, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आंचल यादव के मां के सामने बहन की हत्या, सिद्धार्थ यादव ने हत्या की बात कबूल की
    दुर्ग

    आंचल यादव के मां के सामने बहन की हत्या, सिद्धार्थ यादव ने हत्या की बात कबूल की

    adminBy adminApril 1, 2019No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    भिलाई। पांच दिन पहले बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में साल्हेभाठ के पास गंगरेल सिंचाई नहर में जिस मॉडल की लाश मिली थी, उसकी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के छोटे भाई और मां को ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित भाई ने वारदात की कहानी को दोहराते हुए वारदात की वजह और तरीके के बारे में जानकारी दी।
    मॉडल की हत्या के करीब चार घंटे बाद आरोपित भाई उसके शव को लेकर निकला था। रास्ते में पुलिस को देखकर उसने रास्ता बदला और कच्चे व सुनसान रास्ते से बालोदगहन तक पहुंचा। वहां उसने शव को गंगरेल में फेंका और वहां से रवाना हो गया।
    मामले का पर्दाफाश करते हुए दुर्ग रेंज के आइजी हिमांशु गुप्ता, बालोद एसपी एमएल कोटवानी और धमतरी एसपी बालाजी राव ने बताया कि मृतका आंचल यादव के छोटे भाई सिद्धार्थ यादव ने उसकी हत्या की बात कबूल की है।
    आइजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 26 मार्च की सुबह बालोद के गुरुर थाना क्षेत्र में गंगरेल सिंचाई नहर में मृतका आंचल यादव की लाश मिलने के बाद प्रदेश के डीजी डीएम अवस्थी ने बालोद, रायपुर और धमतरी जिले की पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था।
    उन्होंने बताया कि मृतका एक मॉडल थी और उसकी लाइफ स्टाइल हत्या का कारण बनी। उसकी अश्लील फोटो और अय्याशियों के चर्चे से नाराज उसके छोटे भाई सिद्धार्थ यादव ने उसकी हत्या की थी। उन्होंने बताया कि मृतका की मां ममता यादव को हत्या के बारे में पूरी जानकारी थी। फिर भी उसने बातें छिपाई थी। इस कारण से उसे भी आरोपित बनाया गया है।
    पेशी से लौटने के बाद हुआ विवाद, फिर हत्या
    आइजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आंचल यादव की हत्या उसके धमतरी स्थित निवास पर ही हुई थी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को मृतका किसी केस की पेशी में रायपुर गई थी। वहां से शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटी। यहां उसकी अय्याशी वाली आदतों के चलते उसके और आरोपित के बीच में विवाद हुआ।
    विवाद के दौरान मृतका ने आरोपित से कहा कि तू भाई है तो भाई जैसे रह… बाप बनने की कोशिश मत कर…। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पहले मृतका ने आरोपित पर चाकू से वार किया, लेकिन आरोपित ने खुद को बचा लिया। चाकू से उसके बांह पर चोट लगी। इसके बाद आरोपित ने उसके हाथ से चाकू छीनकर मृतका पर वार कर दिया और उसके नीचे गिरने पर उसका गला दबा दिया।
    पुलिस को भी भटकाने की कोशिश की
    आइजी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद आरोपित, मृतका का मोबाइल लेकर घर से निकला। धमतरी के म्युनिसिपल स्कूल के पास जाकर मोबाइल को स्वीच ऑफ किया। वहां से वापस घर लौटा और मोबाइल को घर पर रख दिया। इसके बाद आरोपित ने मृतका के बाएं पैर और गले में रस्सी बांधी। फिर शव को चादर में लपेटकर मृतका की ही कार से निकला। पहले वो धमतरी-गुंडरदेही मार्ग पर गया।
    जहां पुलिस की चेकिंग देख वो गाड़ी की लाइट बंद कर वापस धमतरी की ओर आया। वहां से वो जिला अस्पताल के पहले बालोद की तरफ जाने वाली कच्ची सड़क से बालोदगहन के पास पहुंचकर शव फेंक दिया। अपने हाथ के जख्म छिपाने के लिए आरोपित हमेशा फुल बांह की शर्ट पहनकर पुलिस के सामने आता था।
    बयान और जांच में अंतर आने से खुला राज
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जब आरोपित भाई व मां का बयान लिया गया था तो उन्होंने जानकारी दी थी कि आंचल रात में करीब साढ़े नौ बजे घर से निकली थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे दोनों ने घर पर सो जाने की बात बताई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कहीं भी आंचल के जाने का प्रमाण नहीं मिला।
    कच्ची सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित ही कार से जाता दिखा। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घर की बारीकी से जांच की तो वहां से मृतका के खून के निशान मिले। आरोपितों के बयान और भौतिक साक्ष्‌यों के बीच में अंतर आने पर पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपित टूट गए और हत्या के बारे में बताया।
    सम्मोहन विद्या सीखना चाहती थी मृतका
    जांच के दौरान पुलिस ने मृतका से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की थी। जिसमें एक बात सामने आई है कि मृतका अपने संपर्क बढ़ाने के लिए सम्मोहन विद्या सीखना चाहती थी। उसने इस विद्या सीखने के लिए बंगाल के एक तांत्रिक से भी संपर्क किया था। जांच में पता चला है कि मृतका इसके लिए तांत्रिक के 25 लाख रुपये दे चुकी थी, लेकिन विद्या सीख नहीं पाई थी। हालांकि पुलिस ने इस बिंदु को अपनी जांच का हिस्सा नहीं बनाया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    October 24, 2026

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    October 24, 2026

    गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा

    October 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202031
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

    By Publicuwatch AutherOctober 24, 20260

    राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दी 1.32 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 75…

    ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’

    October 24, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’

    October 24, 2026

    विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

    October 24, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

    October 24, 2026

    ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’

    October 24, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’

    October 24, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.