Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

    October 24, 2026

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    October 24, 2026

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं
    • बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार
    • भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा
    • CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    • छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर संकट, तहसीलदार संघ ने CM साय को लिखा पत्र
    • रायपुर के टाउन हॉल में आज से सजेगा आदि बाजार, 40 स्टॉल पर दिखेगी आदिवासी कला
    • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
    • CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना, छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज!छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 21 दिनों तक बदलेगा मेमू ट्रेन का संचालन https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/big-news-for-rail-passengers-in-chhattisgarh-memu-train-operations-to-change-for-21-days-4904168छत्तीसगढ़ में ‘लईका चिन्हारी’ ऐप से ड्रॉपआउट बच्चों की होगी पहचान, मास्टर ट्रेनर्स को दी गई ट्रेनिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

      October 24, 2026

      रायपुर के टाउन हॉल में आज से सजेगा आदि बाजार, 40 स्टॉल पर दिखेगी आदिवासी कला

      October 24, 2026

      छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

      October 24, 2026

      CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना, छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज!छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 21 दिनों तक बदलेगा मेमू ट्रेन का संचालन https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/big-news-for-rail-passengers-in-chhattisgarh-memu-train-operations-to-change-for-21-days-4904168छत्तीसगढ़ में ‘लईका चिन्हारी’ ऐप से ड्रॉपआउट बच्चों की होगी पहचान, मास्टर ट्रेनर्स को दी गई ट्रेनिंग

      October 24, 2026

      शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

      October 23, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा
    दुर्ग

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 24, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-दुर्ग-भिलाई : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार को नियंत्रक सह आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान एक्सपायरी दूध के इस्तेमाल, अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई निर्माण और खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग में अनियमितताएं मिलने की जानकारी सामने आई। विभाग ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया। संबंधित प्रतिष्ठानों में उत्पादन बंद कराने और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
    एक्सपायरी दूध से बनाया जा रहा था पनीर
    नंदिनी रोड स्थित मां दुर्गा डेयरी में जांच के दौरान गंदगी के बीच पनीर और दही का निर्माण किया जा रहा था। विभागीय जांच में सामने आया कि पनीर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मदर डेयरी के दूध की एक्सपायरी तारीख 21 अक्टूबर थी, जबकि निरीक्षण 23 अक्टूबर को किया गया। टीम ने मौके पर करीब 1000 लीटर दूध और 80 किलो दही नष्ट कराया। इसके साथ ही पनीर, दूध और दही के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। डेयरी को सील करने और लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    मिठाइयों में अमानक रंग इस्तेमाल करने का संदेह
    कैंप-2 स्थित गुप्ताजी लड्डू हाउस में जांच के दौरान करीब 250 किलो मैदे के लड्डुओं में अमानक रंग और स्वीटनिंग एजेंट के इस्तेमाल का संदेह सामने आया। वहीं, बैकुंठधाम स्थित मुस्कान फूड प्रोडक्ट्स में अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। यहां पेड़ा, सोनपापड़ी और अन्य मिठाइयों को बिना जरूरी लेबल वाले प्लास्टिक जार में पैक किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलो पेड़ा, 1020 किलो सोनपापड़ी और 70 किलो मैसूर पाक सहित अन्य मिठाइयों को नष्ट करने की प्रक्रिया की गई।
    पैकिंग की तारीख 9 दिन आगे मिली
    वैशाली नगर स्थित जलाराम नमकीन एंड डेयरी में भी पैकेजिंग से जुड़ी अनियमितता सामने आई। जांच के दौरान बिस्किट के पैकेटों पर पैकिंग की तारीख 1 नवंबर 2026 दर्ज मिली, जबकि निरीक्षण 23 अक्टूबर को हुआ था। विभाग ने इसे भ्रामक लेबलिंग से जुड़ा मामला मानते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की है।
    रायपुर में भी नष्ट की गई थी मिठाई
    इससे पहले 17 अक्टूबर को रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चार प्रतिष्ठानों की जांच की थी। तेलीबांधा की मिठाई दुकानों में गंदगी, कीड़े, कॉकरोच और खराब चाशनी मिलने की जानकारी सामने आई थी।उस दौरान करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट कराया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी रहेगी। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    October 24, 2026

    गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा

    October 19, 2026

    गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202030
    Don't Miss
    सरगुजा

    जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

    By Publicuwatch AutherOctober 24, 20260

    जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित publicuwatch24.-अम्बिकापुर। डिजिटल…

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    October 24, 2026

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    October 24, 2026

    CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    October 24, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

    October 24, 2026

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    October 24, 2026

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    October 24, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.