publicuwatch24.-बालोद। पीने के पानी की मांग को लेकर दल्लीराजहरा -महामाया मार्ग पर बीते तीन दिनों से चक्काजाम और आमरण अनशन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने आज सुबह-सुबह उठा लिया. बताया जा रहा है कि 102 पुरुषों को ओपन थिएटर दल्ली राजहरा और 30 से 40 महिलाओं को आईटीआई में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.
बता दें कि आड़ेझर गांव के हज़ारों ग्रामीण बोइरडीही जलाशय से पीने का पानी देने की मांग को लेकर गुरुवार से सड़क पर बैठे थे. इनमें से 9 ग्रामीण आमरण अनशन भी कर रहे थे. प्रशासन ने तीन दिनों तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस ने आज कार्रवाई की है.
ग्रामीणों के चक्काजाम और आमरण अनशन पर बैठने से महामाया, दुलकी, कलवर माइंस से कच्चा लोहा लाने वाली हजारों गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा था. पुलिस के बलपूर्वक उठाने से गांव में आक्रोश का माहौल है. सूतों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के विरोध में पूरा गांव इकट्ठा होकर गिरफ्तारी दे सकता है.
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें
- छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान भी बढ़ी दर पर
- नगर पालिका के बकायादारों पर नकेल कसने की तैयारी: जिला दंडाधिकारी तक पहुंचा मामला, नोटिस की अनदेखी करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
- दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर दीपक बैज का मोदी सरकार पर हमला, बोले- राजधानी को बना दिया जेल
- विश्वास, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना से सराबोर है प्रथमेश हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल करेंगे शुभारंभ
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- कवर्धा में किसानों का प्रदर्शन स्थगित, गन्ने की कीमत 329 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने पर सहमति
- प्रेमी से मिलने आई युवती, फिर होटल के कमरे में दे दी जान, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Saturday, October 10
