publicuwatch24.-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के होटल में लड़की की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर शादी से मुकरने, मारपीट और प्रताड़ित करने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22) के रूप में हुई है, जो कवर्धा जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पिंकी और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड 36 में रहने वाले टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि टिकेश्वर ने उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन उसके अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे।
होटल के कमरे में हुई मारपीट
पिंकी को जब इसकी भनक लगी तो वह 24 सितंबर को कवर्धा से धमतरी आई और होटल CG-05 के कमरा नंबर 106 में ठहरी। पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम टिकेश्वर उससे मिलने होटल पहुंचा। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। सिर्फ इनकार ही नहीं बल्कि गाली गलौज और हाथापाई तक की नौबत आई।
होटल के कमरे में की खुदकुशी
जांच में ये बात भी सामने आई कि आरोपी पहले भी पिंकी को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता था। इसी के चलते पिंकी ने 25 सितंबर को होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मौत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर तफ्तीश शुरू की। सबूतों की बुनियाद पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 खुदकुशी के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया।
अदालती रिमांड पर भेजा गया जेल
वहीं 9 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालती रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तफ्तीश जारी है।
Trending
- विश्वास, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना से सराबोर है प्रथमेश हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल करेंगे शुभारंभ
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- कवर्धा में किसानों का प्रदर्शन स्थगित, गन्ने की कीमत 329 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने पर सहमति
- प्रेमी से मिलने आई युवती, फिर होटल के कमरे में दे दी जान, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के बाद अधिकारियों ने किया चित्रकोट का भ्रमण, पारंपरिक गौर नृत्य से हुआ स्वागत
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Saturday, October 10
