publicuwatch24.-कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चल रहा किसानों का प्रदर्शन स्थगित हो गया है. भारतीय किसान संघ 8 अक्टूबर से अपनी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. किसानों ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया था. इस बीच भारतीय किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के साथ बैठक हुई. बैठक में प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ ने अपना प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की.
गन्ने की कीमत में 96 रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने गन्ने की खरीदी दर 329 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये अनुदान देने, धान खरीदी केंद्रों में तौल की मात्रा 41.500 किलो से घटाकर 40.700 किलो करने और बिजली के निजीकरण की योजना पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी है.
राजधानी में प्रदर्शन की चेतावनी
किसान संघ ने साफ किया है कि आंदोलन समाप्त नहीं, बल्कि फिलहाल स्थगित किया गया है. शेष मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में आने वाले समय में प्रदेशभर के किसान राजधानी रायपुर में प्रदर्शन करेंगे.
नेशनल हाइवे पर किसानों का चक्काजाम
23 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने कबीरधाम में प्रदर्शन किया. शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को ट्रैक्टर और बैरिकेड लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया था. सिर्फ एम्बुलेंस को आने-जाने दिया जा रहा था. इसके कारण स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई थी. प्रदर्शनस्थल पर भारी पुलिस तैनात की गई थी. जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया. हालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका था.
किसानों ने प्रदर्शन किया स्थगित
प्रदर्शन के बीच शुक्रवार रात भारतीय किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के साथ बैठक हुई. करीब रात 1 बजे तक चली बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों को सरकार ने मान लिया. इसके बाद किसानों के प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की गई. दो दिन के प्रदर्शन के बाद अब जाम खोल दिया जाएगा, जिससे आम जनता को भी राहत मिलेगी.
आंदोलन स्थगित हुआ है, खत्म नहीं : डोमन चंद्रवंशी
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि जिला स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए कलेक्टर की ओर से आश्वासन मिला है, जबकि शासन स्तर की तीन प्रमुख मांगों पर सरकार ने सहमति जताई है. पिछले आठ साल से स्थिर गन्ने के दाम में 69 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. वहीं धान के बदले अन्य फसलों की खेती करने पर 15 हजार रुपये की सब्सिडी देने की मांग पर भी सहमति बनी है.
उन्होंने बताया कि धान खरीदी की दर 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के साथ केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए समर्थन मूल्य को जोड़कर भुगतान करने और पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल की लंबित 1,700 करोड़ रुपये की बोनस राशि देने की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है. इसी वजह से फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है. शेष मांगें पूरी नहीं होने पर अब किसान राजधानी रायपुर का रुख करेंगे.
Trending
- विश्वास, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना से सराबोर है प्रथमेश हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल करेंगे शुभारंभ
- गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया
- कवर्धा में किसानों का प्रदर्शन स्थगित, गन्ने की कीमत 329 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल करने पर सहमति
- प्रेमी से मिलने आई युवती, फिर होटल के कमरे में दे दी जान, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के बाद अधिकारियों ने किया चित्रकोट का भ्रमण, पारंपरिक गौर नृत्य से हुआ स्वागत
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Saturday, October 10
