Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता

    October 10, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

    October 10, 2026

    15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता
    • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
    • 15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें
    • छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान भी बढ़ी दर पर
    • नगर पालिका के बकायादारों पर नकेल कसने की तैयारी: जिला दंडाधिकारी तक पहुंचा मामला, नोटिस की अनदेखी करने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
    • दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर दीपक बैज का मोदी सरकार पर हमला, बोले- राजधानी को बना दिया जेल
    • विश्वास, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना से सराबोर है प्रथमेश हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल करेंगे शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता

      October 10, 2026

      सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

      October 10, 2026

      15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी

      October 10, 2026

      मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें

      October 10, 2026

      छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान भी बढ़ी दर पर

      October 10, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान भी बढ़ी दर पर
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पेराई सत्र 2025-26 का भुगतान भी बढ़ी दर पर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 10, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

    अन्नदाता की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

    किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, मुख्यमंत्री ने त्वरित पहल कर लिया किसान हितैषी निर्णय

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और किसान परिवार आर्थिक रूप से निरंतर सशक्त हों, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री साय से आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन मंत्री  मनीष शर्मा, महामंत्री  नवीन शेष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
    भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों के हितों से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आया। मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित पहल की और शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया।पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत को कम करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों के हितों को अपनी नीतियों और निर्णयों के केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है। किसानों की आवश्यकताओं और समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है तथा किसान हित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता से निर्णय लिए जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेती-किसानी मजबूत होगी तो गांव मजबूत होंगे और गांवों की समृद्धि से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित और बेहतर मूल्य मिले तथा कृषि उनके लिए सम्मानजनक और लाभकारी आजीविका का सशक्त माध्यम बने।
    भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता

    October 10, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

    October 10, 2026

    15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता

    By Publicuwatch AutherOctober 10, 20260

    500 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति में संगीत और नाट्य प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

    October 10, 2026

    15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी

    October 10, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें

    October 10, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खैरागढ़ विश्वविद्यालय में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी सहभागिता

    October 10, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

    October 10, 2026

    15 वर्षों के भरोसे ने फिर बढ़ाया हाउसिंग बोर्ड का विश्वास, नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने शुरू की कारोबार की नई पारी

    October 10, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.