Author: admin

रायपुर। बस्तर के किरंदुल से 31 मार्च को कांग्रेस की चुनावी न्याय यात्रा निकलने जा रही है। यह बस्तर क्षेत्र में केन्द्रित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा निकली थी। उससे आगे जाते हुए न्याय यात्रा का आगाज होने जा रहा है। यात्रा की रवानगी से पहले न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे नेतागण दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। फिर…

Read More

रायपुर। बस्तर के किरंदुल से 31 मार्च को कांग्रेस की चुनावी न्याय यात्रा निकलने जा रही है। यह बस्तर क्षेत्र में केन्द्रित होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा निकली थी। उससे आगे जाते हुए न्याय यात्रा का आगाज होने जा रहा है। यात्रा की रवानगी से पहले न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे नेतागण दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। फिर…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा शुरू कर रही है। शनिवार को यह न्याय यात्रा रथ पार्टी मुख्यालय से बस्तर के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा राज्य के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी।यात्रा की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई को दी गई है। पार्टी मुख्यालय में मोर्चा संगठन के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर रथ को किरन्दुल रवाना जाएगा। वहां सीएम भूपेश बघेल…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह चुनावी सभा और दो रोड कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को राहुल की सभा और रोड शो का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रदेश कमेटी जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में सभा करना चाहती है, जबकि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व राजनांदगांव में से किसी दो लोकसभा सीट में रोड करने का प्रस्ताव दिया है।पार्टी के नेताओं का कहना है कि दो-चार दिन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से कार्यक्रम जारी हो सकता है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के लिए…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा है। सीएम ने पत्र लिखकर राज्य के केरोसिन आवंटन कोटे को कम किए जाने के मामले में पत्र लिखा है। सीएम ने लिखा है कि पहले यह आवंटन 1.72 लाख लीटर था जो अब 1.15 लाख लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने उज्जवला योजना के तहत दूसरी बार सिलेंडर नहीं रीफिल कराए जाने की समस्या का भी चिट्ठी में उल्लेख किया है। इसके साथ ही सीएम ने लिखा है कि “हमारा राज्य 1.35 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है,वितरकों की संख्या कम…

Read More

दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी को बरामद किया है। नक्सलियों ने भांसी नरेली मुख्य मार्ग पर आईईडी लगाया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बचेली थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

Read More

रायपुर । तीन साल पुराने मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए एक होटल संचालक को उपभोक्ता को करीब साढ़े सात हजार रुपए हर्जाना देने का आदेश दिया। उपभोक्ता ने एक किलो मिठाई खरीदी थी जो खराब निकली। इसके बाद होटल संचालक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत की गई थी।तीन साल पुराने केस की सुनवाई करते हुए अदालत ने नैवेद्य फूड प्रोडक्ट के खिलाफ यह आदेश दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल ने तीन साल पहले नैवेद्य फूड प्रोडक्ट से मिठाई खरीदी थी, लेकिन वो मिठाई खराब निकली। मिठाई के सेंपल को जांच के लिए…

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद एवं डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता की तलाश में गुरुवार शाम को आजाद चौक सीएसपी नसर सिद्दिकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित उनके पिता डॉ.जीबी गुप्ता के जीबीजी किडनी सेंटर में छापा मारा। इस दौरान वहां पर पिता-पुत्र नहीं थे।फोन पर सीएसपी ने डॉ. जीबी गुप्ता से बात कर जांच में सहयोग करने को कहा तो उन्होंने सर्च वारंट को लेकर सवाल उठाया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों की मौजूदगी में पुलिस ने करीब दो घंटे तक अस्पताल के तीन कक्षों में…

Read More

रायगढ़ । कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया आज नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, उच्च शिक्षा मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल भी लालजीत सिंह राठिया के नामांकन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। उसके बाद नामांकन रैली में शामिल होंगे। नामांकन के बाद लैलूंगा मैं सभा को संबोधित करेंगेबता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम ने लिखा है कि ” 2014 में मोदी जी ने पीएम बनते ही छत्तीसगढ़ के किसानों का धान बोनस रोक दिया था और अब दाल भात सेंटर को खाद्यान्न देने से मना कर दिया है। छत्तीसगढ़िया भोला जरूर होता है, पर कमजोर नहीं। छग विरोधी मानसिकता वाले नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का प्रदेश की जनता ईंट से ईंट बजा देगी।

Read More