Author: admin

रायपुर । रायपुर में शुक्रवार को पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह किया जाएगा। जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। इस समारोह के तहत सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को मेंहदी रस्म की जाएगी। वहीं 30 को बारात प्रस्थान दोपहर 1 बजे सिविल लाइन से होगा। जो अंबेडकर भवन, घड़ी चौक, कालीबाड़ी चौक से पुजारी पार्क टिकरापारा तक जाएगी। जहां मुख्य कार्यक्रम 3 बजे से शुरू होगा। 4 बजे वरमाला, अंगूठी की रस्म, पूजा पाठ, सात फेरे के बाद रात 8 बजे से रिसेप्शन शुरू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा…

Read More

बीजापुर । बीजापुर में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है। आउटपल्ली-कोरसगुड़ा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर खून के धब्बे के निशान मिले है। सीआरपीएफ का दावा है कि कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में घटनास्थल से नक्सली सामग्री और आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए है। मामला बासागुड़ा थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। CRPF 168 BN के जवानों ने यह कार्रवाई की है।

Read More

जगदलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। सांसद दिनेश कश्यप , केदार कश्यप, श्रीनिवास मदि,कमल चंद भंजदेव, किशोर पारख , अशोक अरोरा,मोहम्मद इसराइल, फादर थॉमस, संतोष बाफ़ना आदि लोगों ने पीएम से मुलाकात की। बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर में मतदान होना है। पिछले चुनाव…

Read More

कांकेर । कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम इंदर सिंह बताया जा रहा है । ये जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान पखांजुर में स्थित 114 बटालियन कैम्प में तैनात था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उसका कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पखांजुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Read More

मुंगेली । दर्जनों छात्राओं से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षक का नाम कीर्ति शर्मा बताया जा रहा है. आरोपी शिक्षक मुंगेली जिला के बरेला गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है. अश्लील हरकत से नाराज छात्राओं ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से लिखित शिकायत की है । इधर स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी से ही हाथ खड़े कर दिया है ।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी धरना स्थल पहुंचे थे. अजीत जोगी ने एलएलबी की छात्रा अनम अली से एलएलबी परीक्षा में फर्जीवाड़े की जानकारी ली. छात्रा अनम अली ने उन्हें बताया कि एलएलबी में पहले साल बाद टॉपर रही लेकिन दूसरे साल पहले तो उसकी उत्तर पुस्तिका गुमा दी गई. बाद में बगैर कॉपी चेक किए ही उसे अनुत्तीर्ण कर दिया गया. पिछले 4 सालों से वह इसे दुरुस्त कराने के लिए भटक रही है।राज्यपाल और तत्कालीन शिक्षा मंत्री से भी गुहार लगा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी वजह से वह आज सांकेतिक…

Read More

कवर्धा । जिले के रबेली गांव के गन्ने की खेतों में भीषण आग लग गई है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 50 एकड़ में लगे गन्ने जलकर खाक हो चुके हैं । घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच चुकी है. भीषण आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. इस आगजनी के बाद लाखों रुपए का नुकसान होने से किसान और उनके परिजन काफी परेशान हैं ।

Read More

जांजगीर-चाम्पा । तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम अविनाश खरे बताया जा रहा है. पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेउडीह में ये दुर्घटना हुई है. पामगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।

Read More

रायपुर । इस वक्त रायपुर से बड़ी खबर आ रही हैं जहां पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची है। पुलिस ने रिंग रोड स्थित जीबी गुप्ता नर्सिंग होम में छापा मारा है।पुलिस फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रही है और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। पुनीत गुप्ता नर्सिंग होम में मौजूद नहीं हैं। बता दें कि डीकेएस घोटाला मामले में पुलिस के सामने गुप्ता को पेश होना था, लेकिन बुधवार को वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी…

Read More

जांजगीर-चाम्पा।. आँखों में मिर्ची पाउडर छिड़क कर व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में 4 युवकों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. डभरा थाना पुलिस बल आरोपी की तलाश में जुट चुकी है. व्यापारी का नाम कमल अग्रवाल बताया जा रहा है. व्यापारी खरसिया का रहने वाला है. कमल अग्रवाल डभरा क्षेत्र में पैसा कलेक्शन के लिए आया हुआ था4 युवकों ने व्यापारी कमल अग्रवाल को डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरा के पास रास्ते में रोक लिया. आँखों में मिर्ची पाउडर छिड़क कर पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो…

Read More