Author: admin

रायपुर । मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर महिला फरार हो गई है. फरार महिला शालू ऐडे के खिलाफ सीविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गुढ़ियारी की रहने वाली है । महिला ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के दर्जनभर से अधिक शिक्षित बेरोजगारों से लाखों रुपए की ठगी की है. सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है ।

Read More

सुकमा । नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर काम कर रही बस्तर पुलिस के हाथ यहां बड़ी कामयाबी लगी है। लोकसभा चुनाव से पहले यहां पुलिस की सोशल कैंपेनिंग से प्रभावित होकर 10 माओवादियों ने सुकमा जिले के कोंटा थाने में थाना प्रभारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन सभी माओवादियों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आगे की जिंदगी जीने की मंशा पुलिस के समक्ष जाहिर की है।बुधवार को कोंटा थाना पहुंच कर 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। यह सभी माओवादी बालेंगतोंग इलाके के रहने वाले हैं और लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में संलग्न थे। इनमें से सभी नक्सली बस…

Read More

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आज अमेठी पहुंच गई हैं। कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर लगभग 2000 बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी।जैसा की आप जानते हैं अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र हैं। यहां पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मुकाबला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र से नकल की खबर सामने आई है। मामला जिले के तखतपुर बालक उच्चतर माध्यमिक शाला का है। जहां जमकर नकल चल रहा है। परीक्षा केंद्र के बाहर चिट पहुंचाने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद है। लोग खिड़कियों के माध्यम से नकल पर्ची पहुंचा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन के निष्पक्ष परीक्षा कराने के दावे की पोल खुल गई है। बताया जा रहा है कि ओपन स्कूल परीक्षा में कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान का आज पेपर…

Read More

कोरबा । जोगी कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटके लगते जा रहे हैं। जोगी कांग्रेस की नेत्री अर्चना उपाध्याय कांग्रेस में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश महासचिव का पद संभाल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्चन उपाध्याय ने कहा कि मेरी पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को रामपुर सीट के प्रभारी रहे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के नेतृत्व…

Read More

रायपुर । डीकेएस में 50 करोड़ घोटाले मामले में आज पूर्व अध्यक्ष पुनीत गुप्ता को पुलिस के समक्ष पेश होना था। लेकिन वे पेश नहीं हुए। अपनी जगह उन्होंने अपने वकील को भेजा। पुनीत गुप्ता के वकील ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर पुलिस से 20 दिन का समय मांगा। उन्होंने 20 दिन बाद बयान दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस है दर्ज। इस मामले में पुलिस ने पुनीत गुप्ता को नोटिस देकर 27 मार्च तक बयान देने के लिए कहा था। बता दें कि डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में भाजपा नशाबंदी, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की सम्मान निधि और गरीबी दूर करने में प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा के लोकसभा प्रभारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जिसमें हर लोकसभा के मुद्दे तय किये गये। भाजपा के फोकस में गरीब और किसान रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम गारंटी के नाम पर मायाजाल फैला रही है।कांग्रेस चुनाव का नरेटिव बदलना चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ जैन ने कहा कि गरीबी हटाओ का…

Read More

बीजापुर । बीजापुर में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नगर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नगर सैनिक एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि छात्रा निजी छात्रावास में रहकर पढाई कर रही थी। जिसके अपने प्रेम जाल में फंसा कर सैनिक एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुटरु…

Read More

बेमेतरा । कॉलेज की परीक्षा देकर अपने भाई के साथ घर लौट रही छात्रा का पांच युवकों ने सोमवार दोपहर अपहरण कर लिया। आरोपितों ने युवती के भाई से मारपीट की और उसे भगा दिया। जिसके बाद युवती का भाई कोतवाली थाने पहुंचा।पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए जिले की सीमा ने नाकेबंदी की और पड़ोसी जिले को इसकी सूचना दी। सोमवार देर रात ही रायपुर की उरला पुलिस ने चारों आरोपितों को पकड़ युवती को बरामद कर लिया। आरोपितों के पकड़े जाने की सूचना पर बेमेतरा पुलिस देररात उरला पहुंची और आरोपितों और युवती को अपनी अभिरक्षा में…

Read More

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। युवक का नाम संजय अग्रवाल बताया जा रहा है। युवक साई मोटर्स का मालिक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक सिपाही ने व्यापारी की हत्या की है। रामकृष्ण अस्पताल के सामने की घटना बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही का नाम मंनोज सेन बताया जा रहा है।

Read More