Author: admin

रायपुर। ज्यां द्रेज को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि “प्रसिद्ध खाद्य सुरक्षा कार्यकर्ता, जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले ज्यां द्रेज की झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तारी निंदनीय है। आखिर BJP की सरकारों को गरीब एवं आदिवासियों के हित के लिए काम करने वालों से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सच में सिर्फ़ सूट बट वालों के लिए ही काम करते हैं”बता दें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर जगह आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रशासन की अनुमति के बिना कोई कार्यक्रम नहीं…

Read More

राजनांदगांव । अर्बन नक्सली एन मूर्ति को बरी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस को 90 दिन में न्यायालय में चार्जशीट पेश करना था, लेकिन पुलिस चार्जशीट पेश नहीं कर पाई। जिसके बाद उसे बरी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक राजनांदगाँव पुलिस ने विगत 24 दिसंबर को बागनदी के चाबुकनाला मोड़ से उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह दावा किया था कि वह नक्सली है। उसके पास से और उसके पास से नक्सली साहित्य, वायरलेस सेट डेटोनेटरसमेत बडी मात्रा में आपत्तिजनक सामान पकड़ाया था। इस मामले में पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपी पर UAPA…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर वार किया है। उन्होंने लिखा है “गरीब से न्याय गरीब को आय अब होना है सिर्फ ‘न्याय’ ‘फकीर जी’ हिमालय जाएं। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में घोषणा किया था कि अगर केंद्र में उनकी सरकार आती है तो वह गरीबों को प्रति महीने 6 हजार रुपए देंगे। इसे उन्होंने न्याय योजना का नाम दिया है।बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। पिछले साल यहां पर 11 सीटों में से…

Read More

लोक-लुभावन राजनीति किस तरह आर्थिक नियम-कानूनों को ताक पर रखकर चलती है, इसका ही उदाहरण राहुल गांधी की यह घोषणा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को 72,000 रुपए सालाना देगी। इसका मतलब है छह हजार रुपए प्रतिमाह। लगता है कि राहुल गांधी गरीब किसानों को छह हजार रुपए सालाना देने की मोदी सरकार की योजना के जवाब में अपनी यह योजना लाए हैं। उन्होंने जिस तरह यह हिसाब दिया कि इससे करीब 25 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे, उससे यही पता चलता है कि वह यह मानकर चल रहे हैं…

Read More

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थाना सरिया पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सुखपाली के एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए विस्फोटक सामग्री 850 किलो अमोनियम नाइट्रेट, ब्लास्टिंग वायर और 45 डेटोनेटर बरामद किया है । इस मामले में पुलिस ने घर के मालिक भुनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक आशीष वासनिक के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुखपाली निवासी भुनेश्वर साहू के घर पर दबिश दी गई। घर की तलाशी के दौरान 17 बोरी अमोनियम नाइट्रेट (प्रति बोरा 50 किलो), 04 बंडल ब्लास्टिंग वायर, 45 डेटोनेटर…

Read More

धार/ धामनोद। मांडू घाट के पास बंधाव गांव के बाहर मंगलवार रात करीब एक बजे मां के पास सो रहे छह माह के बच्चे को तेंदुआ अपने जबड़े में भरकर ले जाने लगा।तभी पिता की नींद खुल गई और शोर मचाने पर मासूम को छोड़कर तेंदुआ भाग निकला।रातभर परिजन ने बच्चे को पास में ही रखा। सुबह लोगों से मदद लेकर 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद बच्चे को धामनोद अस्पताल में भर्ती करवाया। स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करवाने के बाद परिजन बच्चे को इंदौर लेकर रवाना हो गए।पिता राकेश ने बताया कि बड़वानी के रहने वाले हैं। परिवार…

Read More

कोरबा ।पत्नी की जिद थी अलग रहेंगे और एक नई दुनिया बसाएंगे. लेकिन पति को ये सब पसंद नहीं था. वह अपने माता-पिता के पास रहना चाहता था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पत्नी मायके चली गई। युवक उसे मनाने अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंचा, लेकिन उसकी सास ने मिलने नहीं दिया और भला बुरा कहकर बेइज्जत किया।इससे वह इतना आहत हो गया कि जहर खाकर जान दे दी।मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। लिखा कि ‘मां पिता जी मैं आप के उम्मीदों पर नहीं खड़ा उतरा। मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन सका।मेरी…

Read More

कोलकाता । कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बुधवार को आईपीएल 2019 में संघर्षपूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमें अपने-अपने शुरुआती मैच जीत चुकी है और लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के लिए बेताब होंगी।कोलकाता ने पहले मैच में मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इस मैच में आंद्रे रसेल ने अंतिम क्षणों में तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी। दूसरी तरफ किंग्स इलेवन ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर विजयी आगाज किया था। यह मैच रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को मनकडिंग तरीके से आउट किए जाने के लिए सुर्खियों…

Read More

मल्टीमीडिया डेस्क । किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के लिए आईपीएल 2019 की शुरुआत शानदार रही थी जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। इस कैरेबियाई क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के धमाकेदार प्रदर्शन को जयपुर में भी जारी रखा और अब वे एक खास उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। गेल आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया का पहला बल्लेबाज बनने से मात्र 4 कदम दूर है।गेल आईपीएल में 113 मैचों की 112 पारियों में 296 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान तीन फ्रेंचाइजियों कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स…

Read More

नई दिल्ली । हिंदुस्तानवासियों के लिए आज की सुबह भी आम दिनों की तरह ही थी। ऑफिस जाने की तैयारियों के बीच अचानक करीब 11.25 पर एक मैसेज से लोग चौंक गए। यह मैसेज था प्रधानमंत्री मोदी का। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह 11.45 से 12 के बीच एक अहम संदेश लेकर आ रहे हैं। लोगों के दिमाग में नोटबंदी से लेकर एयर स्ट्राइक तक की अचानक मिली खबरें कौंध उठी। लोग तुरंत गूगल पर सर्च मोड में आ गए और तमाम तरह की पीएम से जुड़ी घोषणाओं को खोजने लगे।लोकसभा के मतदान में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा…

Read More