Author: admin

राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को आसाराम बापू को जोरदार झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आसाराम की उम्रकैद पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज करते हुए जमानत अर्जी भी रद्द कर ही है। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आसाराम बापू आजीव कारावास की सजा भुगत रहा है। खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक सजा स्थगित करने की आसाराम की याचिका पर हाईकोर्ट के कड़े रूख से घबरा कर उनके वकीलों ने याचिका को वापस ले लिया है।इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट दो सह आरोपियों की सजा को स्थगित कर चुका है। राजस्थान हाईकोर्ट में…

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद एवं डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को पुलिस ने नोटिस जारी कर तलब किया है। उन पर डीकेएस में उपकरणों की खरीदी, स्टाफ और अन्य पदों पर भर्तियों से लेकर कई अनियमितताओं के मामले में थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज है। पुलिस ने इससे पहले डॉ. गुप्ता के करीबी डॉक्टर, स्टाफ के बयान लिए और सोमवार को शासन के आदेश पर ही एफआइआर दर्ज करवाने वाले वर्तमान अधीक्षक डॉ. केके सहारे का बयान लिया गया। इसके बाद अब डॉ. गुप्ता को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुकमा के बीमापुरम इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुंठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। चारों नक्सलियों के शवों को भी बरामद कर लिया है। इन नक्सलियों के पास से आईएनएसएएस राइफल और दो 303 राइफल बरामद हुई है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More

रायपुर । भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन मंगलवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए जैन ने कहा कि हम यहां सभी की सभी सीटें जीतेंगे। बता दें कि इस बार के चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है। सभी सीटों पर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में चुनाव होना है।इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। जैने ने कहा कि राहुल गांधी ने 72 हजार की घोषणा कर लोगों में भ्रम फैलाया है।…

Read More

रायपुर। जस्टिस प्रशांत मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस होंगे। वे चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी का स्थान लेंगे। जस्टिस त्रिपाठी को नवगठित लोकपाल का मेंबर बनाया गया है। उनके लोकपाल मेंबर बनने के बाद चीफ जस्टिस का पद हाईकोर्ट में खाली हो गया था। इस संबंध में केन्द्र सरकार के विधि एवं कानून मंत्रालय से कल आदेश जारी किया गया है।छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस के रुप में जस्टिस प्रशांत मिश्रा तब तक प्रभारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस की भूमिका में रहेंगे जब तक इस पद पर कोई स्थाई नियुक्ति नहीं हो जाती। जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सबसे…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस से रायपुर की टिकट मिलने के बाद महापौर प्रमोद दुबे ब्राह्मण पारा स्थित अपने पैतृक निवास पर पहुंचे। इसके बाद ब्राह्मण पारा के हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान आईएनएच न्यूज़ से बातचीत में प्रमोद दुबे ने जीत का भरोसा जताया। साथ ही विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के सरोना ओवर ब्रिज के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक के शव को फिलहाल एम्स अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक तेज रफ्तार ट्रेन से टकराया गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आमानका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृत युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Read More

रायपुर। कांग्रेस ने आधी रात को अपने 35 लोकसभा उम्मीदवारों की सातवी सूची जारी कर दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किया है, रायपुर से प्रमोद दुबे, बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, राजनांदगाँव से भोला राम साहू तो वही कांग्रेस ने अपने चौथे विधायक धनेन्द्र साहू को महासमुंद से प्रत्याक्षी घोषित किया है। साहू जी को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक अपने 68 में से 4 विधायकों को छत्तीसगढ़ लोकसभा की सीट से मैदान में उतार दिया है। अब छत्तीसगढ़ की दो सीटों दुर्ग और कोरबा में उम्मीदवारों की घोषणा होना बाक़ी है। महासमुंद से…

Read More

रायपुर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति बैठक में शामिल होने आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर डॉ. सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए यह साफ कर दिया ‘मैं राजनांदगांव से लड़ूगां या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी’। लोकसभा चुनाव में ​जीत दर्ज करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा आज शाम 6 बजे तक सीटों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।बता दें भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा…

Read More

बलरामपुर। जिले के राजपर थाना प्रभारी सैफुल्लाह सिद्दीकी का कल अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सैफुल्लाह सिद्दीकी 2008 बैच के एसआई थे और अगस्त 2018 में इनका प्रमोशन थाना प्रभारी के रूप में हुआ था। सैफुल्लाह रायपुर के टिकरापारा थाने में भी पदस्थ रहे है। वे जशपुर जिले के रहने वाले थे।वही उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 6 साल की बेटी है। परिवार में मातम छाया हुआ है, सैफुल्लाह सिद्दीकी की पत्नी सदमे में…

Read More