Author: admin

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसके शामिल होंगे।बताया जा रहा है राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश के साथ प्रत्याशियों के नामों को लेकर एक बार मंथन करेंगे। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा ने कल जिन पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।क्या वह सही हैं साथ ही उनके जीतने के कितनी उम्मीद है इस संबंध में सीएम बघेल…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि विधानसभा की करारी हार से भाजपा भयभीत है, बैदू कश्यप को टिकट देकर भाजपा ने लोकसभा के चुनाव का मजा खत्म कर दिया। अब कांग्रेस भारी मतों से एक तरफा चुनाव में जीत हासिल करेगी।कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पहले ही हमारे विधायक से हार चुका है, उसे लोकसभा का टिकट देकर भाजपा ने हथियार डाल दिया है। बस्तर में कांग्रेस 2 लाख वोट से जीतने वाली है। इसके साथ ही बलिराम कश्यप के परिवार को…

Read More

जगदलपुर। पंडरीपानी के पास गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में शहर के 2 युवा व्यापारी की जहां मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शहर में इवेंट कंपनी के संचालक प्रदीप खत्री प्रॉपटी डीलर आयुष जायसवाल व तुषार कुमार होली खेलने के बाद किसी काम से केशलूर की ओर गये हुए थे। रात करीब 12 बजे के लगभग वापसी के दौरान परपा थाना से करीब एक किमी दूर टाटा मोटर्स के पास कार पेड़ से टकरा…

Read More

रायपुर |होली त्योहार के लिए जाम का इंतजाम करना इस बार किसी जंग जीतने से कम नहीं है। शराब दुकानों पर इतनी भीड़ है, एक बोलत शराब पाने के लिए ग्राहकों को घंटे-दो घंटे कतार में खड़ा होकर धक्का खाना पड़ रहा है। शराब लेकर बाहर निकलने के बाद करीब 10 मिनट तक ग्राहक खड़ा होने लायक नहीं रहता।मंगलवार को शराब दुकानों पर मंदिर जैसी लंबी कतारें दिखीं। यही नहीं, कुछ शराब दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े ग्राहकों से शटर तक दिखाई नहीं दे रहा था। दरअसल, होली त्योहार पर दो दिनों तक शराब दुकानें बंद रहती हैं। वहीं, त्योहार…

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय करने के अंतिम दौर में कांग्रेसी खेमे में सुबह जद्दोजहद शुरू हुई, लेकिन शाम होने तक खींचतान के बाद मामला किचकिच में बदल गया। इस बीच अब तक महासमुंद सीट से दावेदार के रूप में सबसे आगे चल रहे अग्नि चंद्राकर पिछड़े, उनके आगे अब विधायक धनेंद्र साहू का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ गया है।इसी तरह दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर का नाम भी इसी अंदाज में आगे आ गया, इससे पहले यहां से राजेंद्र साहू का नाम चर्चा में था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अघोषित छह सीटों में…

Read More

इंदौर । मंगलवार शाम लसूड़िया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गई। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला पति, पत्नी और वो का बताया जा रहा है। युवती अपने शादी शुदा प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी तभी प्रेमी की पत्नी भी उसका पीछा करते हुए वहां आ गई। इसके पति पत्नी के बीच हो झगड़े को देखकर पिटाई के डर से युवती ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। घटना इंदौर के लसूड़िया…

Read More

रायपुर । लोकसभा 2019 के चुनावों की तारीख़ का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम भी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां कुछ पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दी है। वहीं कुछ पार्टियां टिकट बंटवारे को लेकर विचार मंथन कर रही हैं।छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। इसमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में 2 लोकसभा सीट के लिए बसपा बहुजन समाज पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इसमें बस्तर से आयतु राम मंडावी और कांकेर…

Read More

जगदलपुर । लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे नक्सलियों की बड़ी साजिश पर आज बस्तर पुलिस ने पानी फेर दिया। बस्तर पुलिस ने ओड़िसा राज्य के सीमाक्षेत्र से एमसीपी लगाकर किया भारी मात्रा में डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर व फ्यूज वायर जब्त। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर दो वाहनों की जब्ती की गई है। बस्तर आईजी विवेवकानंद सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया विस्फोटक का यह ज़खीरा बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए ओड़िसा से बस्तर लाया जा रहा था। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नक्सलियों के…

Read More

कोंडागांव । लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर रायपुर से दक्षिण बस्तर सुकमा जा रही जवानों से भरी दो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादस में जवानों को हल्की चोटें आई हैं। बता दें कि पहले चरण के चुनाव को लेकर बीएसएफ की 79 बटालियन के जवान सुकमा की ओर जा रहे थे। तभी जवानों से भरी मेटाडोर के चालक को भूमका नाले के पास झपकी आ गई। जिसे वाहन सड़क किनारे चली गई और जब तक वह संभाल पाता वाहन पलट गई। उसके ठीक पीछे जवानों से भरी आ रही बस मेटाडोर से टकरा गई। फिलहाल किसी…

Read More

रायपुर । प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज से अधिसूचना जारी हो रही है।​ जिसके साथ ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया पहले चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 25 मार्च 2019 तक दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 28 मार्च तक अपने नाम वासप…

Read More