Author: admin

रायपुर । प्रदेश में 14580 पदों के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में नवीन रोस्टर आरक्षण लागू करने की तैयारी की जा रही है। ई और टी संवर्ग में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी विभागों से रोस्टर अनुसार पदों को आरक्षण देने की जानकारी मांगी है। अब नवीन रोस्टर आरक्षण से पदों की भर्ती के संबंध में जारी किए गए आदेश से कयास लगाए जा रहे हैं कि गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल सकता है। आदेश में लिखा गया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर वादे से मुकरने के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव और माओवादी नेता विकास शनिवार को पर्चा जारी करके भूपेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।माओवादियों ने अपने पर्चे में कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी रमन सरकार की तरह निर्दोष लोगों की हत्या करने करने और झूठे केस में आदिवासियों में फंसाने का…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम आज फाइनल कर लेगी। दोपहर बाद दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी। इस बैठक में सभी लोकसभा प्रत्याशियों का नाम तय हो जाएगा।दिल्ली में होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, चंदन यादव सहित कई नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं।स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईसी की बैठक सेकेंड हाफ में होगी जिसमें पूरे नाम तय हो जाऐंगे, ऐसा मैं मानता हूं। लिस्ट…

Read More

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को आज देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजभवन में पंडवानी गायिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बता दें तीजन बाई यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रदेश से पहली छत्तीसगढ़ियां कलाकार है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायिका तीजनबाई के अलावा लेखत बलवंत मोरेश्वर पुरंधरे, एल एंड टी के चेयरमेन अनिलकुमार मणिभाई और जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Read More

रायपुर । आइएएस भुवनेश यादव को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बिना विभाग के मंत्रालय में बैठे सत्यानारायण राठौर को राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कमान सौंपी गई है। शुक्रवार को सरकार ने राज्य के चार आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार निरंजन दास को प्रबंध संचालक मेडिकल सर्विसेस कापार्रेशन की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए यादव को यह काम सौंपा है। इसी तरह दास के जिम्मे रहे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मंत्रालय में बिना विभाग के पदस्थ आइएएस सत्यनारायण शर्मा को सौंपा गया…

Read More

रायपुर । प्रदेश की 11 में से पांच लोकसभा सीटों से अब तक भाजपा और कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों को मैदान में नहीं उतारा है। वो पांच सीट रायपुर, महासमुंद, सरगुजा, राजनांदगांव और बस्तर है। बाकी आधा दर्जन लोकसभा सीटों की बात की जाए, तो महिला को टिकट देने में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस आगे रही है।यह बात अलग है कि कांग्रेस की टिकट से अब तक एक भी महिला सांसद नहीं बन पाई है। भाजपा ने महिला प्रत्याशी कम उतारे, लेकिन उसकी टिकट ने दो महिलाओं को संसद पहुंचाया। लोकसभा चुनाव को इतिहास जो भी रहा हो, लेकिन 2018…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा की सत्ता थी। देश भर में प्रचंड मोदी लहर। इसके बावजूद भी राज्य को क्लीन स्वीप करने का दांव दुर्ग सीट पर आकर ठिठक गया। 11 में 10 सीट जीतने वाली भाजपा को दुर्ग की सीट गंवाने की टीस पूरे पांच साल रही। नतीजन 2014 के नतीजे आने के बाद से यह सीट भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गई।राज्य में महज इस एक सीट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व मंत्री मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को सौंपी गई। स्वतंत्रदेव ने एक-एक मुद्दों की पड़ताल की और जीत…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर संसदीय सीट पर मतदान होना है। यह इलाका आदिवासी बहुल है। बस्तर संभाग के सात में से छह जिले पहले चरण की बस्तर सीट में शामिल हैं। ये सारे जिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल हैं। महत्वाकांक्षी या एस्पिरेशनल जिले वे हैं जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गए थे। इन जिलों में मानव विकास सूचकांक का स्तर भी नीचे थे।मोदी ने अपने कार्यकाल के चौथे साल में महत्वाकांक्षी जिलों की योजना लागू की। 17 वीं लोकसभा के चुनाव से पहले इन जिलों को विकास के…

Read More

नैला/जांजगीर। गुम इंसान क्रं 06/19 चैकी नैला नाम कुमारी पूनम अग्रवाल 24 साल साकिन वार्ड नं 5 पुरानी बस्ती नैला उक्त युवती दिनांक 14/03/19/के सुबह 7 बजे बैकिंग का कोर्स करने बिलासपुर जा रही हूं बोलकर अपने घर से निकली है जो अभी तक घर नही आयी है। हुलिया रंग गोरी चेहरा गोल उंचाई 5 फीट कान मे साने की बाली पहनी है कपडे भूरे रंग की टाॅप व जिंन्स पहनी है हिन्दी छत्तीसगढी भाषा जानती है। कृपया आपके क्षेत्र में पता चलने पर चैकी नैला कीे सूचित करने का कृपा करें। चैकी नैला. 9479193123

Read More

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में दंगे फैलाने का बयान देकर मुख्यमंत्री बघेल किसी गैंगवार की तैयारी तो नहीं कर रहेउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमा से लेकर सीमापार तक लगातार हमारा पराक्रम बढ़ता जा रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कांग्रेस की नीति कभी स्पष्ट नहीं रही है, इस वजह से हमेशा कांग्रेस आतंकवाद को मजबूत करने वाले बयानों को बल देती रही है।उन्होंने कहा कांग्रेस को 26/11 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जब आतंकी देश के भीतर घुसकर एक बड़ी…

Read More