Author: admin

कोंडागांव। जिले के ग्राम दूध गांव के पास नेशनल हाईवे में ट्रक और बोलेरो में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बोलेरो में पांच पुरुष व चार महिला सहित 9 लोग सवार थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच टक्कर एक दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास में हुई। वहीं वाहन से शवों को निकालने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ी।बताया जा रहा है सभी कोंडागांव जिला मुख्यालय में लगे वार्षिक मेले से घूमकर वापस घर ग्राम दहीकोगा जा रहे थे। नेशनल हाइवे 30 दूध गांव के पास लौह आस्क से भरी…

Read More

पाण्डातराई। पंडरिया कोर्ट में चेक बाउंस के मामले धारा 138 का स्थाई वारेंट में फरारी काट रहे दंपति राजेश संतवानी पत्नी मीनू संतवानी निवासी कांसीराम नगर रायपुर को पांडातराई पुलिस की टीम ने महासमुंद कोर्ट से गिरफ्तार कर पंडरिया कोर्ट में पेश करने पुलिस टीम लेकर रवाना हुई। आरोपी पिछले 6 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे सहायक उप नीरिक्षक व्यास सिंग परमार की सूझबुझ व रणनीति से आरोपी को पकड़ने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल किया। उक्त टीम में पाण्डातराई थाना से सहायक उप नीरिक्षक व्यास सिंग परमार, प्रधान आरक्षक बुधमल ध्रुव, आरक्षक रामझुल धु्रर्वे,…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा कानून लाने का वादा राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम से किया। आचार संहिता लगने के बाद शुक्रवार को पहली बार रायपुर आए राहुल ने साफ कहा कि इस बार पार्टी का घोषणापत्र स्वास्थ्य सेवा पर फोकस रहेगा। उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को आयुष्मान भारत योजना की काट बताते हुए स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए तीन बड़े वादे किए।पहला तो यही कि हर नागरिक को सुलभ और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा दिलाने के लिए कानून लाया जाएगा। दूसरा, कुल जीडीपी की तीन फीसद राशि स्वास्थ्य सेवा में खर्च करके…

Read More

सूरजपुर । झोलाछाप डॉक्टरों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. झोलाछाप डॉक्टरों के 12 क्लिनिक को सील कर दिया गया है. साथ ही एक पैथोलॉजी को भी सील किया गया है. रामानुजनगर में एक शिक्षक भी अवैध क्लिनिक संचालित कर रहा था. एसडीएम ने सभी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More

दमोह । कांग्रेस के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद से हटा में तनाव की स्थिति बनी हुई। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया है। बता दें बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हटा के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे सोमेश पर आज सुबह एक दर्जन से अधिक लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश जिला पंचायत चुनाव के समय…

Read More

जगदलपुर । चिंतागुफा कैंप में एक आरक्षक ने शुक्रवार सुबह गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। इस घटना से कैंप में हड़कंम मच गया। आरक्षक द्वारा खुद को गोली मारने के बाद मौके पर मौजूद अन्‍य जवान उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। जवान ने आत्‍महत्‍या क्‍यों की इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।एडिशनल एसपी ने बताया कि आरक्षक 30 वर्षीय सोयम रमेश ने चिंतागुफा कैंप में शुक्रवार सुबह टॉयलेट के पास अपनी सर्विसगन से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान…

Read More

बिलासपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जकांछ नेता अजीत जोगी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को रोकना एकमात्र लक्ष्य है। मोदी और शाह को रोकने किसी भी हद तक जा सकते हैं, जो भी समझौता करना पड़े तो वो करेंगे। अब तक राज्य सरकार पर कोई टिप्पणी नही की, उन्हें काम करने का समय दे रहे थे। ये कहना है, जनता कांग्रेस छत्तसीगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी का।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का जनघोषणा पत्र हमारे शपथ पत्र की कॉपी थी। उसमे लुभावने वादे थे, हमारा शपथ पत्र पुराना था, इसलिए लोगों ने कांग्रेस…

Read More

रायपुर । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही रमन सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों में खामियों खोजी जा रही है। अब प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस देव ने कहा कि आयुष्‍मान भारत को नकार दिया है। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत बीमा आधारित मॉडल है जिसमें करदाताओं का पैसा बीमा कंपनियों को दिया जाता है।बीमा कंपनियों के बजाय जहां कुछ अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलती है, हमें अपने बुनियादी ढांचे के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करनी चाहिए। टीएस देव ने कहा कि हम इससे बेहतर सर्विस देंगे। छत्‍तीसगढ़ में अभी ज्‍यादा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को बढ़ाने की…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हवा का रुख बदल गया है। इसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलता नजर आ रहा है। आलम यह है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में हमेशा गर्मी बढ़ने लगती थी, जो इस सप्ताह ठंडक के साथ बीतने वाला है। दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भाग में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।कहा गया है कि हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।…

Read More

बिलासपुर । करोड़ों के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाला मामले में गुरुवार को राज्य शासन के एसआईटी गठन के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष की याचिका को खारिज करने की मांग कांग्रेस नेता व अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने हाई कोर्ट से की। इसके लिए तर्क दिया गया कि नेता प्रतिपक्ष मामले से प्रभावित नहीं हो रहे हैं।इस पर याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि किसी मामले में अन्याय होने पर नेताप्रतिपक्ष जनहित याचिका दाखिल कर सकते हैं। चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण जवाब के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की।इस पर…

Read More