Author: admin

कर्मचारियों ने सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार… दंतेवाड़ा। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। विभाग ने आज स्थगन आदेश निकाला है। जिससे कर्मचारियों में भारी खुशी देखी जा रही है।बता दें कि पिछले दिनों दंतेवाड़ा स्वास्थ्य महकमे से सीएचएमओ एचएल ठाकुर ने 292 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के लिए एक माह पूर्व सूचना आदेश दिया था। जिसके बाद कर्मचारियों में विभाग व सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया।इस आदेश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर बस्तर के प्रभारी कवासी लखमा ने भी डीएमएफ कर्मचारियों के खिलाफ निकाले आदेश पर…

Read More

बालोद। अनियंत्रित होकर कार पलटने से सब इंस्पेक्टर भारत गोटी की दर्दनाक मौत हो गई। उप निरीक्षक भरत गोटी अपने गृह ग्राम चारामा से धमतरी जा रहे थे। जगदलपुर नेशनल हाईवे में जगतरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक भरत गोटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची हुई है। गुरूर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More

रायपुर। रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की 18 फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा के निर्माण पर लगने वाले खर्च का वहन नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सहमति प्रदान कर दी है।एयरपोर्ट पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाए जाने की पुष्टि करते हुए एयरपोर्ट के एटीसी राकेश साय ने बताया कि प्रतिमा बनाने के लिए सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार को आर्डर दे दिया गया है। ये वहीं राम सुतार हैं, जिन्होंने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 522फीट की मुर्ति का निर्माण किया है। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का निर्माण छह…

Read More

बलरामपुर। एक तरफ जब होली के दिन सभी लोग रंगों से खेल रहे थे, ठीक उसी समय बलरामपुर जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की आत्महत्या के मामले में जेल प्रशासन ने 2 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए है।आपको बता दें कि बलरामपुर में रामानुजगंज स्थित जिला जेल में हत्या के आरोप में सत्येंद्र साहू बंद था। होली के दिन सुबह उसने जेल के शौचालय में रोशनदान से गले में कपड़ा डालकर फांसी लगा ली। सत्येंद्र ने गमछे से…

Read More

महासमुंद। शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन परिसर से होते हुए व्यक्ति विशेष के लिए रास्ते का निर्माण किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद विजय साव ने अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए पालिका सीएमओ से एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।पार्षद विजय साव ने नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर कर कहा कि शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन से लगकर जो रास्ता बनाया जा रहा है, वह गलत है। नगर पालिका की जमीन को किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाता, इसलिए तत्काल कार्य पर रोक लगाते…

Read More

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की ट्रेलर लांचिंग पर विवेक पीएम मोदी के किरदार में ही नजर आए। गौरतलब है कि विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से जानकारी दी थी कि बायोपिक का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। बायोपिक का ट्रेलर लांच हो चुका है। एक्टर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है।ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं। विवेक ने अपनी एक्टिंग से एक बार…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी एयर फोर्स विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और सेना से जुड़ी किसी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। ये निर्देश छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए हैं।छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और महासचिवों को पत्र जारी किया है। इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट तौर पर निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक विज्ञापनों में भारतीय सेना या उनके अधिकारी के फोटोग्राफ का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग…

Read More

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के नामांकन फार्म लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहीं गुरुवार को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद आज बस्तर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी बैदूराम कश्यप नामांकन फार्म लेने पहुंचे।बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। नामांकन लेने की तिथि 18 मार्च से 25 मार्च तक तय की गई है। नामांकन लेने के पहले दिन कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज व बसपा के प्रत्याशी आयतूराम भी फार्म लेने पहुंचे थे।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही यह लगने लगा था कि भाजपा लोकसभा में प्रत्याशियों के चेहरे बदल देगी। इसके संकेत पिछले शनिवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से भी मिले।इस बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया था लेकिन सभी सीटों पर पैनल तैयार किया गया था। अगले दिन रविवार को अमित शाह पहुंचे और उन्होंने सूची देखी। सूची में सिटिंग एमपी के साथ एक नाम और था बस। शाह ने सूची फाड़कर फेंक दी। कहा दूसरी सूची लेकर आओ। इसमें सांसदों के नाम नहीं रहेंगे।सांसदों का…

Read More

कोरबा। कुछ अज्ञात बदमाशों ने जेसीबी चालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना कटघोरा थानाक्षेत्र के ग्राम तानाखार की है। बताया जा रहा है कि जेसीबी ड्राईवर का काम करने वाला दरसराम यादव रात करीब साढ़े 8 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में किसी काम के लिए गया हुआ था, वहां पहले से मौजूद किसी अज्ञात हमलावर ने उसके गले पर धारदार चाकू से वार कर दिया।घटना में दरसराम को गले और हांथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद वह चिल्लाते हुए अपने घर की ओर दौड़ा, खून लथपथ दरसराम को देख तत्काल परिजनों ने आपातकालीन नंबर…

Read More