Author: admin

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि अपने पत्नी की इलाज के लिए युवक बाइक से चांपा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक और उसका बच्चा हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा के रणनीतिकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभाओं में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। भाजपा मोदी और शाह की चार सभाओं के माध्यम से प्रदेश की चुनावी फिजा को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह अप्रैल को बालोद में सभा प्रस्तावित है। भाजपा की राजनीति के जानकारों की मानें तो पीएम मोदी का बालोद से निकला संदेश दुर्ग, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा तक जाएगा। सभा के लिए इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी चल रही है।…

Read More

रायपुर । पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के द्वारा प्रदेश स्तर पर पुलिस कर्मियों के अनुशासन एवं कल्याण को नियमित रूप से मॅानिटर करने के उद्देश्य से प्रदेशस्तरीय ‘‘मॉनिटरिंग सेल’’ का गठन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर इसके सदस्य होंगे। यह मॅानिटरिंग सेल पुलिस कर्मियों के अनुशासन में सुधार एवं कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में कार्य करेगा। मॉनिटरिंग सेल की बैठक पुलिस महानिदेशक द्वारा ली गई एवं बैठक में यह तय किया गया कि इकाई प्रमुख एवं उनके अधिकारी अपने सभी कर्मचारी से प्रत्यक्ष रूप से…

Read More

रायपुर । भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा का मख़ौल उड़ाया है वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने यही किया है. नक्सली नक्का के विरुद्ध चालान पेश नहीं करना उसकी जमानत हो जाना अपने आप मे ही एक बड़ा विषय हैपिछले तीन महीनों से जो सीएम कहते थे कि नक्सल पीड़ित लोगों से बात करेंगे अब वो कहते हैं कि नक्सलियों से बात करेंगे. ऐसा लग रहा है नक्सली शासन में भी घुस गए हैं जो उनकी…

Read More

दुर्ग । यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम का पॉयलट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन ब्लॉक में शुरू होगा। यहां के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 40 उपस्वास्थ्य केंद्रों को उस हिसाब से विकसित किया जाएगा। प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम शुरू करने की तैयारी है।प्रदेश के पांच जिले के एक-एक ब्लॉक के अस्पतालों में यह स्कीम पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करना तय किया गया है। इसमें दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक को चयनित किया गया है। इसके हिसाब से इस ब्लॉक के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएगी।हर व्यक्ति को मिलेगा इस योजना का…

Read More

मल्टीमीडिया डेस्क । रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरु में गुरुवार को आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खास मुकाम हासिल किया। विराट इस टी20 लीग के इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।विराट ने 165वें मैच की 157वीं पारी में 5000 रन पूरे किए। उन्होंने इससे पहले 164 मैचों की 156 पारियों में 38.10 की औसत से 4954 रन बनाए थे। उन्हें इस मंजिल तक पहुंचने के लिए 46 रनों की आवश्यकता थी। विराट ने गुरुवार को मुंबई के जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए पारी के 14वें ओवर…

Read More

ग्वालियर । हाईकोर्ट की एकल पीठ ने छेड़खानी के आरोपी की तीन साल की सजा को निलंबित करने के लिए उसके सामने अनोखी शर्त रखी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी की उम्र 20 साल है। अगर वह जनसेवा करता है तो उसमें सुधार जल्द आएगा। इसलिए वह बमोरी जिला गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हफ्ते में दो दिन मरीजों की सेवा करेगा। यह काम उसे अगले 6 महीने तक करना होगा। हर दो महीने में आरोपी के अधिवक्ता को उसके काम की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी। अपील की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद पाठक ने की।गुना जिले के…

Read More

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश में पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिलीप सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश में नीमच से भाजपा विधायक को पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार था। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार हैखबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 5 अप्रैल तक भाजपा विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च को भाजपा ने मंदसौर सांसदीय क्षेत्र से सुधीर…

Read More

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलटी शो कौन बनेगा करोड़ पति यानि केबीसी जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है।छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रियलटी शो ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ जल्द ही टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाला है। शो को पहले से ज्यादा शानदार बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। खुद बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि, ‘केबीसी के लिए तैयारियां शुरू हो…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुरूद की सभा में गंगा सफाई अभियान की आलोचना पर करारा जवाब देते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने उन्हें गंगा सफाई देखने और गंगा में स्नान करने का न्यौता दिया है। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के दिल्ली दरबार में नंबर बढ़वाने के लिए हर वक्त सारहीन ज्ञान बांटते रहते है।गांधी परिवार से जो हुआ-हुआ का शोर शुरु होता है, उसे छत्तीसगढ़ में बघेल और जोर-शोर से अलापने लगते है। चंद्राकर ने कहा कि अगर मोदी सरकार में गंगा सफाई नहीं हुई है, तो भूपेश बघेल सहित सारे कांग्रेसियों की दीदी (प्रियंका…

Read More