Author: admin

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन के ट्वीट पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा- फ़र्ज़ी क़िस्सों, झूठी बातों से अक्सर सच्चाई के क़द को नापा करता हूँ…आदर्श गौठान अमोरा की आज सुबह की तस्वीरें । बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा था- तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है। CM @bhupeshbaghel जी, जो गोठान आपकी फाइलों में आदर्श दर्जा प्राप्त हैं उनकी ज़मीनी हक़ीक़त से शायद आप अनभिज्ञ हैं। चारा-चरवाहों के आभाव में ताले जड़े गोठान देखकर जनता आपसे जवाब माँग रही है।

Read More

बिलासपुर / तखतपुर। शराब पीकर शहर में गाड़ी चला रहे मुंगेली के तीन युवकों ने इस कदर तखतपुर में अपनी कार को चलाया कि 7 लोगों की जान बार बार बची वहीं इस कार दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी में शराब की बोतल और नशे में हालत में मिले युवकों की तखतपुर के लोगों ने जमकर धुनाई की जिसके बाद पुलिस ने अपराध कायम कर मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी है। गाड़ी से शराब की बोतलें डिस्पोजल और नशे की हालत में पुलिस ने तीनों युवकों का पंचनामा कराया है। पुलिस सूत्रों…

Read More

गरियाबंद । देवभोग. नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला बालात्कार के कई मामले सामने आते है। अक्सर लड़के उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा लेते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक 16 साल की गर्लफ्रेंड को अपनी बातों में फंसाया। बॉयफ्रेंड की बातों में आकर लड़की साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद जो हुआ मिली जानकारी के अनुसार आरोपी टंकेश्वर मांझी पिता महेश मांझी (35) निवासी-गिरसूल ने पहले नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा लिया था, वहीं शादी करने का झांसा देकर नाबालिग को लेकर फरार हो…

Read More

रायपुर । सरकार ने 28 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर ईओडब्ल्यू भेज दिया है. इस संबंध में गृह(पुलिस) विभाग के अवर सचिव डीपी कौशल के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किये गए डेपुटेशन आदेश में जशपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, बीजापुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अशोक जॉन पन्ना और राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के नाम शामिल हैं।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सविंदा कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी 16 लेवल के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की जाएगी। संविदा वेतन के लिए वित्त की सहमति से अलग से निर्धारित दरें यथावत रहेंगी। नया वेतन 1 जुलाई से प्रभावी होगा।

Read More

बलरामपुर । हॉस्टल अधीक्षक को धमकी भरे मैसेज भेजने वाले प्राचार्य पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर के आदेश पर डीईओ ने प्राचार्य को स्कूल से हटा दिया है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला राजपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ प्राचार्य आरपी गुप्ता का है जिन्होने हॉस्टल अधीक्षक को धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके बाद प्राचार्य के ​खिलाफ यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच होने तक प्राचार्य को कुसमी में ही अपनी उपस्थिति देनी होगी।

Read More

धमतरी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ 18 पंचायत सचिवों का तबादला आदेश जारी किया गया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. नरेन्द्र कुमार साहू ग्राम पंचायत रांवा धमतरी से ग्राम पंचायत कठौली कुरूद भेजा गया है. देवाराम साहू को ग्राम पंचायत संकरी कुरूद से ग्राम पंचायत बिरझुली मरगालोड में नवीन पदस्थापना मिली है।

Read More

सुकमा । छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सुकमा में एक बार फिर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि लगातार पिछले 30 घंटे से बारिश हो रही है। घंटों मूसलाधार के बाद नेशनल हाइवे 30 पर जल भराव की स्थिति बन गई है। शबरी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, वहीं, गोदावरी नदी का स्तर भी खतरे के करीब बताया जा र​हा है। हालात को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला प्रशासन के अफसरों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही डूबान क्षेत्रों का लगातार दौरा करने का निर्देश दिया है। एसपी शलभ सिंहा…

Read More

रायपुर । हरेली के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ, कर्मा, विश्व आदिवासी दिवस जैसे पारंपरिक त्योहार पर छुट्टी की घोषणा की है। इस फैसले की पूरे प्रदेश भर में तारीफ हो रही है। कई संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस फैसले के लिए अभार जताया है। जिन त्योहारों की छुट्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है, उनमें हरेली पहला त्योहार है, जिसकी छुट्टी हो रही है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हरेली पर छुट्टी और त्योहारों पर छुट्टी की घोषणा को लेकर तंज कसते हुए सवाल पूछा है। अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा है कि…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दूरदर्शी, कर्मठ नेता स्व.विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- स्व. विद्याचरण शुक्ल ने छत्तीसगढ़ के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। वे जन-जन के प्रिय नेता थे ।

Read More