Author: admin

धमतरी । हरेली त्योहार के अवसर पर प्रभारी मंत्री और आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धमतरी के पोटियाडीह गांव पहुंचकर गौठान का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर अजय चंद्राकर के पेट में दर्द है, तो उन्हें महुआ का दारू पीना चाहिए। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना का मजाक बनाया था। इसके जवाब में ही कवासी लखमा ने पेट दर्द होने पर अजय चन्द्राकर को पेट दर्द होने पर महुआ दारू पीने…

Read More

दुर्ग । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, दुर्ग में 3 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी नियोजकों के द्वारा सिक्यूरिटी एरिया ऑफिसर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, सीनियर ऑफिसर, आईटी फैकल्टी/ट्रेनी, डिलेवरी पार्टनर, सेल्स ऑफिसर, बीडीई के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवदेक समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी सोशल मीडिया साईट से प्राप्त कर सकते हैं ।

Read More

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का लोकार्पण किया जहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सैनेटरी पैड मशीन के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गनियारी के आजीविका केंद्र स्थित दाल भात केंद्र में समूह की महिलाओं को भोजन भी परोसा।

Read More

दंतेवाड़ा । जगदलपुर मार्ग पर तड़के एक खड़ी ट्रक में एक टाटा सफारी गाड़ी जा घुसी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। घटना बास्तानार के किसकेपारा के पास की है मिली जानकारी अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा सफारी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जहां टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वही टाटा सफारी का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, टाटा सफारी दंतेवाड़ा की है । जिस पर CG04 LD2355 नम्बर पड़ा हुआ। घटना बास्तानार क्षेत्र की है।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की ओर से स्कूली बच्चों को अण्डा घर पहुंचाकर देने का निर्णय वापस लेने सकल जैन समाज की ओर से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा गया। दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या और महामंत्री सुरेश पाटनी ने बताया कि आज 31 जुलाई को दिगम्बर जैन मुनिश्री प्रशम सागर जी और मुनिश्री सुयश सागर जी के मार्गदर्शन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन ने निर्णय लिया है कि कुपोषण से मुक्ति के लिए बच्चों को घर पहुंचाकर अण्डा दिया जाए। इसका जैन…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो अगस्त को नई दिल्ली जाएंगे। CM बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह 2.50 बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन तीन अगस्त को नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.25 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर रात्रि 7.15 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

Read More

रायपुर । प्रदेश में आज हरेली तिहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य सरकार भी पहली बार इसे उत्सव के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में भी हरेली उत्सव का आयोजन किया और बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले। बैलगाड़ी से वे संस्कृति भवन तक गए। इस काफिले में 50 गेड़ी सवार, 11 डांस ग्रुप के अलावा हरी साड़ी में सज-धजकर 50 महिलाएं भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं। मुख्यमंत्री संस्कृति भवन में पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के बाद बिलासपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे हरेली उत्सव में सम्मिलित…

Read More

रायपुर । दुर्ग एवं रायपुर जिले के कई गंभीर मामलों में फरार आरोपी टिकेश साहू को रानीतराई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के कायाबांधा नया रायपुर के पास अपनी पत्नी रामेश्वरी की हत्या कर दो महीन से फरार था. दुर्ग पुलिस ने रायपुर पुलिस को इस मामले की सूचना दी है. रानीतराई इलाके में टिकेश साहू वाहन चोरी करके भागा था, जिसकी शिकायत किए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की बात को भी कबूली है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के…

Read More

सुकमा । जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में तैनात सीआरपीएफ 74वीं बटालियन को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के पीएलजीए टीम की सदस्य महिला माओवादी को गिरफ्तार किया गया है. बस्तरिया बटालियन की महिला प्लाटून ने ये कार्रवाई की है. पुलिस ने महिला नक्सली पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप भी लगाया है. कमांडेट प्रवीण कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है । महिला नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है. पुलिस ने महिला नक्सली का नाम ताती भीमे बताया है. बताया जा रहा…

Read More

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पर लोकसभा की मुहर के साथ ही यह उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन होगा। इस आयोग के गठन का एक बड़ा उद्देश्य भारत को विश्वस्तरीय चिकित्सा शिक्षा का केंद्र बनाना है। मेडिकल कमीशन बिल को कानूनी स्वरूप दिए जाने का इंतजार इसलिए हो रहा है, क्योंकि ऐसा होने पर ही उस मेडिकल काउंसिल से छुटकारा मिल सकेगा, जिसके बारे में इस नतीजे पर पहुंचा गया था कि वह एक अक्षम और भ्रष्टाचार से ग्रस्त संस्था है। हालांकि नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के कुछ प्रावधानों का विरोध भी हो…

Read More