Author: admin

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में गठित मध्यस्थता पैनल कल सीलबंद कवर में के सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच इस मामले की सुनवाई 3 अगस्त को करेगी।

Read More

रायपुर । जनचौपाल ‘भेंट-मुलाकात‘ के कार्यक्रम एक रोचक नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। महासमुंद जिले के ग्राम सिंघोड़ा की समुन्द टंडन भी अपना आवेदन देने आगे बढ़ी, उनकी गोद में उनकी बेटी थी। कुछ देर से उनकी बेटी रो रही थी। मुख्यमंत्री ने पूछा क्यों रो रही हो और जब मुख्यमंत्री ने स्नेह से बच्ची को चॉकलेट दिया तो बच्ची एकटक होकर मुख्यमंत्री को देखने लगी और अपना रोना भूल गई ।

Read More

बिलासपुर । आजीविका अंगना’ का दृश्य छत्तीसगढ़ के लिए एकदम नया और अनूठा है। यहां एक साथ 650 महिलाएं अलग-अलग तरह के स्वरोजगार कर रही हैं। यहां काम करने वाली स्वसहायता समूहों की महिलाएं न केवल आर्थिक मोर्चे पर आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपने कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत से महिला सशक्तिकरण की नई कहानी भी लिख रही हैं। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के गनियारी गांव के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में एक ही परिसर में स्वरोजगार की अनेक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आजीविका संवर्धन के इस अनूठे सेंटर को ‘आजीविका अंगना’ नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हरेली…

Read More

बीजापुर । प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दिनों में सर्प दंश की घटनाएं तेजी से बढ़ीं है। बीजापुर के बोदली पंचायत के कत्तुर गांव में सांप के काटने दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। मौके पर ही सात माह के भाई और उसकी चार साल की बहन की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । बता दें पिछले कुछ हप्तों से बस्तार सर्पदंश की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इन घटनाओं में ज्यादा सोते वक्त…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आज जनचौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉं. शिव कुमार डहरिया, महापौर श्री प्रमोद दुबे ने भी यहां आए नागरिकों से भेंट मुलाकात की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी बातों, समस्याओं और कठिनाइयों को सुनते हुए उन पर आवश्यक कार्यवाही करने की पहल की। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर यहां आए एक-एक निःशक्तजन तक पहुँचे और उनसे मुलाकात कर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जहाँ पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया वही जरूरत पड़ने उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता दी और संजीवनी जैसी विभिन्न…

Read More

रायपुर । राजधानी में एक युवती से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तिल्दा नेवरा क्षेत्र की है, जहां एक सेल्स गर्ल के साथ गांव के ही युवक ने रेप किया। युवती को घर छोड़ देने के बहाने युवक अपने साथ जंगल ले गये और वहां उसका बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक युवती तुलसी ग्राम (तिल्दा) नेवरा की रहने वाली है और कपड़ा दुकान में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह जब काम पर लेट से पहुंची तो मालिक ने लेट पर पहुंचने पर चिल्लाते हुये दुकान से निकाल दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ…

Read More

रायपुर । हरेली तिहार इस बार प्रदेशवासियों के लिए बेहद खास होगा। ग्राम, जनपद और जिला स्तर पर हरेली के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। रायपुर जिले में जिला स्तरीय आयोजन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत थनौद में होगा। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर हरेली तिहार के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढी़ संस्कृति को सहेजने और संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस बार ‘हरेली तिहार’ भव्य तरीके से मानने का निर्णय…

Read More

प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्पूर्ण डॉटा एक अगस्त से ऑन लाईन होगा। इसके लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा कार्मिक सम्पदा ई-कर्मचारी साफ्टवेयर बनाया गया है। यह साफ्टवेयर 2006 में बनाया गया था, लेकिन इसे पूरी तरह सक्रिय नहीं किया गया था। अब इसमें नये फीचर जोड़कर नये सिरे से एक अगस्त 2019 से लागू किया जा रहा है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश में कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, देय वेतन भत्ते, मासिक और वार्षिक खर्च और सेवा निवृत होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की वास्तविक जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी।

Read More

सुकमा । बीते दिनों मुखबिरी के शक में अगवा किए ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या कर चिंतलनार इलाके के मुकरम के पास शव फेका है। दरअसल कुछ दिनों पहले नक्सलियो ने पुलिस मुखबिरी के शक में मरकागुड़ा गांव के एक ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। वहीं आज उसकी हत्या कर लाश को मुकरम गांव के पास फेंक फरार हो गए। इसकी सूचना के बाद जवानों द्वारा शव को थाने लाने की कवायद की जा रही है।

Read More

जशपुरनगर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.धु्रव ने राजेश लकड़ा, प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला फरसा, विकासखंड दुलदुला को मद्यपान सेवन कर विद्यालय में आने एवं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित किया है। इसी तरह अजयदान मिंज, सहायक शिक्षक, एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला तुरंगाखार, विकासखंड कांसाबेल को मद्यपान का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने एवं विद्यालय कक्ष में नशे की हालत में सोने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के…

Read More