Author: admin

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक अगस्त को बिलासपुर और दुर्ग जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर के ग्राम गनियारी पहंुचेंगे। वे गनियारी में ग्रामीण औद्योगिक संस्थान और मल्टी स्किल सेन्टर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम गनियारी से कार से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम नेवरा पहंुचेंगे और वहां गौठान का लोकार्पण कर हरेली त्यौहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस ग्राम गनियारी जाएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3.10…

Read More

रायपुर । कांग्रेस ने प्रदेश के पत्रकारों के लिये बनाये गये नये अधिमान्यता नियमों का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पत्रकारिता जगत लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पूर्व की भाजपा सरकार ने बीते 15 वर्षो तक पत्रकारों की मांगों को अनसुना किया था। अधिमान्यता मिलने से समाचार माध्यमों में दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को शासन से पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं का न सिर्फ लाभ मिलेगा, समाचार संकलन में होने वाली व्यवहारिक परेशानियों से भी निजात मिलेगी। सजग होकर आम आदमी की…

Read More

रायपुर । भाजपा सांसद संतोष पांडे द्वारा आरटीआई संशोधन कानून का विरोध करने वालो को देश द्रोही बताए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को देशद्रोही बता कर असहमति की हर आवाज को कुचलने के कुचक्र में पूरी भारतीय जनता पार्टी लगी हुई है। सांसद पांडेय का बयान भारतीय जनता पार्टी के अतिवादी असहिष्णु चरित्र को दर्शाता है। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने आम आदमी के सशक्तिकरण सूचना का अधिकार कानून बनाया था। जन सूचना अधिनियम 2005 कानून…

Read More

रायपुर । नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके आज राज्यपाल पद का शपथ लेंगी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन नवनियुक्त राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे। अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ की पहली पूर्णकालिक महिला राज्यपाल हैं. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आज शाम 4 बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बढ़ी संख्या में मंत्री और सचिव शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त राज्यपाल के परिजन भी शामिल होंगे।

Read More

गरियाबंद । देश का छत्तीसगढ़ राज्य कई अनूठे रहस्यों से भरा पड़ा है। सावन के महीने में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक ऐसे रहस्यमयी शिवलिंग के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रदेश के गरियाबंद जिले के मरौदा गांव में घने जंगलों के बीच एक अनूठा शिवलिंग है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह स्वयंभू है। यह शिवलिंग भूतेश्वरनाथ नाम से भी प्रसिद्ध है। पूरे विश्व का यह एक मात्र ऐसा शिवलिंग है जिसकी लंबाई अपने आप बढ़ती जा रही है। इस समय यह भू-स्थल से लगभग 18 फीट ऊंचा…

Read More

जगदलपुर । तिरिया-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। साथ ही उनके पास से इंसास रायफल समेत भारी मात्रा में समान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई डीआरजी और एसटीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना रहा रहा है।मामले की जानकारी देते हुए ​पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह हमारी सुरक्षाबलों की पार्टी सर्चिंग मे निकली हुई थी। तभी ओडिशा बॉर्डर के करीब तिरिया के जंगलों मे यह मुठभेड़ हुई है। आगामी 28 जुलाई से नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए एहतियात के तौर…

Read More

रायपुर । यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल लेवल पर एडवेंचरस साइकिलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसके तहत प्रतिभागियों को मनाली से लेकर खारदुंगला तक की लगभग 550 किमी. की दूरी साइकिल से तय करना था। शहर के 28 साल के हेराल्ड मसीह ने 11 दिन में ये साइकिल ये रोमांचक सफर तय किया। खारदुंगला की लगभग 18 हजार ऊंची चोटी पर उन्होंने तिरंगा फहराया। 105 लोगों ने मनाली से साइकिल से एक साथ जर्नी शुरू की थी, लेकिन महज 25 साइकिलिस्ट ही खारदुंगला तक पहुंच पाए। इसमें छत्तीसगढ़ से हेराल्ड एकमात्र प्रतिभागी थे। खास बात ये है…

Read More

दंतेवाड़ा । नक्सल विरोधी अभियान के तहत बारसूर पुलिस ने 1 नक्सली को गिरफ्तार किया है। जहां मंगनार क्षेत्र से एक जनमिलिशिया सदस्य को गश्त के दौरन घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।मिली जानकरी अनुसार, गिरफ्तार नक्सली का नाम फुलधर मंडावी है जिसके पास से 1 थैले में नक्सली पोस्टर बरामद किया गया है ।

Read More

रायपुर । आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री…

Read More

रायपुर । रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें 17 प्रस्ताव स्वीकृत किये गये। वहीं 3 प्रस्तावों को चर्चा के लिये रख लिया गया है। निगम मुख्यालय भवन में आयोजित बैठक में महापौर प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अनवर हुसैन, जसबीर सिंह ढिल्लन, श्री नागभूषण राव, एजाज ढेबर, समीर अख्तर, श्रीकुमार मेनन, राधेष्याम विभार, विमल गुप्ता, श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव उपस्थित थे। बैठक में नया बस स्टैण्ड पंडरी में 59 व्यवसायियों को अस्थायी रूप से व्यवसाय हेतु भूखण्ड का आबंटन किया गया था। आईएसबीटी योजना अंतर्गत रावणभाठा में…

Read More