
रायपुर । यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल लेवल पर एडवेंचरस साइकिलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसके तहत प्रतिभागियों को मनाली से लेकर खारदुंगला तक की लगभग 550 किमी. की दूरी साइकिल से तय करना था। शहर के 28 साल के हेराल्ड मसीह ने 11 दिन में ये साइकिल ये रोमांचक सफर तय किया। खारदुंगला की लगभग 18 हजार ऊंची चोटी पर उन्होंने तिरंगा फहराया। 105 लोगों ने मनाली से साइकिल से एक साथ जर्नी शुरू की थी, लेकिन महज 25 साइकिलिस्ट ही खारदुंगला तक पहुंच पाए। इसमें छत्तीसगढ़ से हेराल्ड एकमात्र प्रतिभागी थे। खास बात ये है कि हेराल्ड ने साइकिलिंग का शौक पूरा करने के लिए सरकारी नौकरी तक छोड़ दी है। उन्होंने एक साल पहले ही सेंट्रल गवर्नमेंट की पोस्टल असिस्टेंट की नौकरी जॉइन की थी। जॉब जॉइन करने के बाद से साइकिलिंग का शौक पूरा नहीं कर पा रहे थे, लिहाजा जॉब ही छोड़ दी।
हेराल्ड मसीह ने बताया कि मनाली से खारदुंगला के सफर के दौरान ठंड इतनी ज्यादा थी कि हाथ-पैर सुन्न हो गए थे। हम बाइकर्स को रोककर उनकी बाइक के साइलेंसर में हाथ रखकर हथेली और उंगलियां गर्म करते थे, ताकि हाथ ठीक से काम कर सके। हमारे खारदुंगला पहुंचने से एक दिन पहले ही वहां लैंड स्लाइड हो गया। पूरी जर्नी में दो बार लैंड स्लाइड हुआ, लेकिन हमारे किसी भी साथी को कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। हालांकि, ठंड के कारण तबियत खराब होने का डर बना हुआ था। उसने बताया, 2015 में एडवेंचरस स्पोट्र्स की तरफ इंट्रेस्ट बढ़ा। पहली बार पश्चिम बंगाल की संदकफू चोटी में चढ़ा था, जो लगभग 12400 फीट ऊंची है। 2017 में दोबारा वहां गया, तब महज 2 दिन में ही चोटी चढ़ गया। आमतौर पर इस चोटी में चढऩे के लिए 5 दिन लगते हैं। जॉब के कारण एडवेंचर्स टूर में जाने में दिक्कत होती थी। शौक पूरा करने जॉब छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ में भी बहुत सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं, लेकिन लोग जाते नहीं हैं। अब मेरा मकसद साइकिलिंग और टूरिज्म को बढ़ावा देना है। जिन लोगों के साथ एडवेंचरस एक्टिविटी में हिस्सा लिया था उन सभी को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है।