
बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का लोकार्पण किया जहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सैनेटरी पैड मशीन के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने गनियारी के आजीविका केंद्र स्थित दाल भात केंद्र में समूह की महिलाओं को भोजन भी परोसा।