Author: admin

राजनांदगांव । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज भवन पेण्ड्री में आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से राजनांदगांव के सामान्य चिकित्सक, आईसीयू, डायलिसिस, प्रसूति एवं न्न्ी रोग, नाक, कान, गला विशेषज्ञ, बाल नवजात चिकित्सा, सर्जरी, दंत चिकित्सा, हड्डी रोग से संबंधित निजी चिकित्सकों और विशेषज्ञों से रायशुमारी की। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी चिकित्सकों से विभागवार अलग-अलग दल के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। निजी चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने मौखिक और लिखित में अपनी-अपनी ओर से योजना के क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए। इन बैठकों में…

Read More

नई दिल्ली । पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेता परिवार से मिलकर भावुक हो गए। सुषमा की पार्थिव देह भाजपा मुख्यालय में भी अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। यहां से सुषमा स्वराज का आखिरी सफर शुरू होगा और दोपहर बाद लोधी रोड स्थित विश्राम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।…

Read More

रायपुर । सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर 12 से 3 के बीच दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने भी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है।

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया. ट्वीट कर लिखा- आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी स्थायी शून्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी। शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुःखद है। वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आँखों के सामने प्रतीत हुआ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े प्रतिष्ठित अस्पताल मेकाहारा के कैंसर वार्ड का जब से निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक मरीजों की लिफ्ट की सुविधा प्रदान नहीं की गयी है। मरीजों को कैंसर वार्ड से स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर की सहायता से स्लोप के द्वारा ऊपर-नीचे करवाया जाता है, जिससे मरीज़ एवं उनके परिजनों को काफ़ी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सिलसिले में कई बार मंत्री, विभागाध्यक्ष से बातचीत हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं निकला गया है और न ही लिफ्ट की सुविधा का लाभ मरीजों अवं…

Read More

रायपुर । एम्स हास्पिटल में डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने डिलिवरी करा रहे डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस एम्स अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने डॉक्टरों के द्वारा की गई लापरवाही की बात कहते हुए अस्पताल परिसर में…

Read More

रायपुर । जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35-ए हटाने के साथ ही लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के निर्णय का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 को खत्म कर देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश के तत्कालीन नेतृत्व की ऐतिहासिक भूल को सुधारकर देशभर में राष्ट्रवाद…

Read More

गरियाबंद । जिले के पांडुका थाना क्षेत्र के सरगी नाला में सुबह ग्रामीणों ने नवजात शिशु (बालक) का शव देखा. घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि पूरा मामला अवैध गर्भपात का हो सकता है. जहां पर नाले के झड़ियों में शव फंसा है, थोड़ी दूर में सहसपूर घटारानी मार्ग पर पुलिया है. अनूमान लगाया जा रहा है कि इसी पूल से ही घटना को अंजाम दिया गया होगा. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पांडुका पुलिस को दे दिया है ।

Read More

रायपुर । बाग नदी इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे जा चुके हैं, इसमें चार पुरुष और तीन महिला शामिल हैं. करीब दो घंटे तक फायरिंग चली, जिसके बाद अब भी सर्चिंग जारी है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने पत्रकारों को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बोरतलाब-बागनदी का इलाका एमएमसी जोन का इलाका है. एक्सचेंज ऑफ फायर लगभग 2 घण्टे तक चला है, उधर नक्सलियों के बड़े कमांडर्स होने के भी आसर हैं. वहां 40-50 की संख्या में माओवादी थे, ऐसा हमारा अनुमान है । उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ बॉर्डर होने…

Read More

आयुष्मान योजना लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बच्चेदानी या गर्भाशय को निकालने के लिए किए जाने वाले ऑपरेशन में इलाफा हुआ है. इन ऑपरेशन के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर पर आ गया है. आयुष्मान योजना की ताजा रिपोर्ट से ये चौकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल सितंबर से लेकर अप्रैल 2019 तक देशभर में हुए बच्चेदानी के कुल ऑपरेशनों में 21.2 फीसदी ऑपरेशन केवल छत्तीसगढ़ में हुए है. जानकारी के मुताबिक इन सात महीनों के अंदर छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने 3658 महिलाओं के गर्भाशय निकाल दिए…

Read More