Author: admin

रायपुर । जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और स्वतंत्रता दिवस के लिहाज से हवाई अड्डों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. इसकी वजह से लगने वाले समय में बढ़ोतरी होने से यात्रियों को पहले एयरपोर्ट पहुंचने की जरूरत है. रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा वजह से यात्रियों के साथ सामानों की चेकिंग में किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. अमूमन फ्लाइट पकडऩे से पहले करीबन आधे घंटे में चेकिंग हो जाती थी, लेकिन अब करीबन 15 मिनट ज्यादा लग रहा है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एटीसी राकेश…

Read More

रायपुर/कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है। ननकीराम कंवर ने अपने ही पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि भ्रष्ट अफसरों की वजह से भाजपा की सरकार की गयी है। उस वक्त की सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई नहीं की, उन्हें शह दिया, इसकी वजह से भाजपा सरकार को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं आईपीएस मुकेश गुप्ता पर एक बार फिर निशाना साधते हुए ननकीराम कंवर ने कहा है कि ऐसे अफसर को देश बदर कर देना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पंडरी हाट में आयोजित दस दिवसीय सावन मेला का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ हाट पंडरी रायपुर में 9 अगस्त से 18 अगस्त तक दस दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ हाट में निर्मित पक्के 24 स्टॉलों के अलावा 20 वाटर प्रूफ स्टॉलों का निर्माण कराया गया है। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिले से आए 38 शिल्पकार एवं…

Read More

रायपुर । पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी. ट्वीट कर लिखा- आदिवासी जीवन शैली से हम सीखते है किस प्रकार प्रकृति के सानिध्य में रहकर जीवन को सरल और सम्पूर्ण बनाया जा सकता है। आदिवासीयों मे अद्वितीय और अपरिमित प्रतिभा विद्यमान है, जरूरत है तो उन्हें शिक्षा और प्रोत्साहन की।इनके के हितों की रक्षा और देश के विकास में उनकी सहभागिता जरूरी है।

Read More

रायपुर । राजधानी के संतोषी नगर स्थित सरकारी स्कूल में आग लगने से आलमारी में रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाख हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में आग बड़े तड़के 5:00 बजे के करीब लगी थी। आग स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस और स्टाफ रूम में लगी थी जिसमे छात्रों और शिक्षकों से सम्बंधित कई सरे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे जो की जलकर खख हो गए। अब स्कूल प्रबंधन के द्वारा जताई जा रही आशंका का खुलासा तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल अग्निशमन दल के द्वारा स्कूल में लगी आग पर काबू…

Read More

छत्तीसगढ़ में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे दो बचपन की सहेलियों को ऐसा प्यार हुआ की दोनों ने अपने पति को छोड़कर खुद पति-पत्नी बनकर रहने लगी अचानक इन दोनों प्रेमियों के बीच कोई तीसरा आ गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वो तीसरा इंसान भी एक लड़की ही थी। इस लव स्टोरी में अचानक आए इस ट्विस्ट ने तीनों की जिंदगी ही बदल दी । आइए जानते है इस समलैंगिग लव स्टोरी का अंजाम… ऐसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी दरअसल, 2 सहेलियां कामेश्वरी यादव उम्र 27 साल और प्यारी कौशल उम्र 35 वर्ष की दोस्ती…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल और महंत कॉलेज द्वारा यह भाषण प्रतियोगिता ‘21वीं सदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता‘ विषय पर आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और श्री राजीव गांधी को याद किया और उनके सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे, विधायक श्री विकास उपाध्याय,…

Read More

रायपुर । जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पहली और तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, कि हटाना था तो हटाते, लेकिन पहले सभी पक्षों को विश्वास में तो ले लेते. हमारा विरोध संवैधानिक प्रकियाओं का पालन नहीं होने को लेकर है. धारा 370 तो जनसंघ के दौरान से उनके एजेंडे में रहा है. सवाल उस पर नहीं है. सवाल है प्रकियाओं को लेकर है. विरोध इस बात को लेकर है, कि जिनके लिए यह धारा 370 हटाने की बात कही जा रही उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई. क्या है न्याय…

Read More

बिलासपुर । गौरेला पुलिस ने एक बार फिर अंतरराज्यीय गिरोह गांजा तस्कर के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में 4 क्विंटल गांजा व महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी, नई चार पहिया गाड़ी जप्त। मामला थाना गोरेला क्षेत्र का है ,जिसमें गौरेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक एक्स यू वी नई गाड़ी, जिसमें नीली बत्ती और काली फ़िल्म लगी है, अवैध रूप से गांजा भर कर बहुत तेजी से पेंड्रा तरफ से मध्य प्रदेश की ओर जा रही है। गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत…

Read More

आरंग । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने सोमवार को रायपुर जिले के आरंग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने वहां लगभग 63 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें धीवर समाज के सामुदायिक भवन इसकी लागत लगभग 23 लाख रूपए और पुराना मुख्य नगर पालिका कार्यालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य इसकी लागत लगभग 40 लाख रूपए शामिल हैं। डॉ. डहरिया ने खेल मैदान परिसर में आंवला के पौधे भी लगाए। उन्होंने नागपंचमी पर्व पर आंरग और प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना…

Read More