Author: admin

रायपुर । 15 अगस्त पर भूपेश सरकार राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। मंगलवार की शाम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक बुलायी है। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के संबोधन और ऐलान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी ली जायेगी। चर्चा है कि 15 अगस्त को होने वाली बड़ी घोषणाओं में किसानों और सरकारी कर्मियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। शाम मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। शाम 6 बजे से होने वाली इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले ऐलान पर चर्चा के साथ-साथ बाढ़ के…

Read More

बिलासपुर । में सुसाइड नोट छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता हुए डॉ. प्रकाशचंद्र सुल्तानिया का मंगलवार सुबह पता चल गया। बुधवार से गायब हुए डॉ. सुल्तानिया इंदौर से फोन पर अपने बड़े भाई मुकेश से बात की और अपने सकुशल होने की जानकारी दी। डॉक्टर को इंदौर से फ्लाइट के जरिए आ रहे हैं और शाम तक पहुंच जाएंगे। बता दें शहर के निजी अस्पताल में एमडी मेडिसिन के तौर पर काम करने वाले डॉ प्रकाश सुल्तानिया बुधवार से घर वापस नहीं आए। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना सिविल लाईन थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का…

Read More

जांजगीर-चाम्पा । विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. बाराद्वार रेलवे ट्रैक में खिलाड़ी की लाश बरामद हुई है. खिलाड़ी का नाम डायमंड अबाउबाकुर बताया जा रहा है. मृतक खिलाड़ी के पास से मिली वीजा से ये पूरी जानकारी सामने आई है. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. शव को बाराद्वार अस्पताल में डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है. जांजगीर पुलिस एम्बेसी से संपर्क में है ।

Read More

राजिम। विधायक अमितेष शुक्ल की गाड़ी आज दुर्घटना का शिकार हो गई. राहत की बात है कि कोई अनहोनी नहीं हुई. घटना में विधायक को को मामूली चोटें आई है. हालांकि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद अमितेष शुक्ल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से आज मेरी जान बच गई । गौरतलब है कि अंतिम सावन सोमवार को विधायक अमितेष शुक्ल ने राजिम के बाबा गरीबनाथ मंदिर में सहस्त्र जलाभिषेक किया. इसके बाद वे विधानसभा के ग्राम लचकेरा के लचकेश्वरनाथ महादेव मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम में जा रहे थे. शाम 6 बजे फिंगेश्वर महासमुंद…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में होगी। बैठक में 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण को मंजूरी दी जाएगी। सरकार खेती-किसानी की स्थिति की समीक्षा करेगी। पिछले कुछ दिनों से हुई जोरदार बारिश के बाद अब किसानों को राहत मिली है। लेकिन कई जिलों में अभी भी बारिश कम की स्थिति है। ऐसे जिलों के लिए सरकार कोई घोषणा कर सकती है।

Read More

रायगढ़ । ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ को ‘इमर्जिंग यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 9 अगस्त को दिल्ली में आयोजित 14 वें ‘वर्ल्ड एजुकेशन समिट-2019’ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर. डी. पाटीदार ने विश्वविद्यालय की ओर से यह अवार्ड प्राप्त किया। द लीला अम्बिएंस कन्वेंशन होटल दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथि द्वारा यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. पाटीदार ने कहा की देश के नए विश्वविद्यालयों के बीच अपना अलग मुकाम बनाकर ओपी जिंदल विश्वविद्यालय को यह सम्मान प्राप्त होना एक गौरव का विषय है। अपनी…

Read More

रायपुर । अंतरराष्ट्रीययुवादिवस” पर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं.! ट्वीट कर लिखा- किसी भी देश के लिए युवा उसकी रीढ़ की हड्डी होते है। वे देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखते है| आज के समय में हर क्षेत्र में ज्यादातर युवाओ का समर्पण है। अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सभी उर्जावान और कर्मनिष्ठ युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।

Read More

रायपुर । पिछले 10 सालों से मुंबई की तर्ज पर होने वाली दही-हांडी प्रतियोगिता की तैयारी जोरशोर से चल रही है। दो साल से लड़कियां भी दही-हांडी फोडऩे के लिए दमखम दिखा रहीं हैं। प्रारंभ में लड़कियों के लिए मात्र 15 फीट की ऊंचाई पर हांडी टांगी जाती थी, लेकिन अब इन्हें भी 20 से 25 फीट की ऊंचाई का लक्ष्य दिया जाएगा। इसे देखते हुए युवतियां प्रशिक्षण लेने में जुट गई हैं। शाम 4 बजे से 7 बजे तक युवतियां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर परिसर में युवतियों की कई टोलियां प्रशिक्षण लेती…

Read More

रायपुर/नई दिल्ली । आदिवासी समाज के भाषाएं-बोलियां पिछले कई वर्षों में कई कारणों से विलुप्त हो गई और कुछ इसकी कगार में है. इनके लुप्त होने से समाज की अमूल्य ज्ञान, परम्पराएं, संस्कृति भी समाप्त हो जाती है. हम सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी बोलियों-भाषाओं को संरक्षित करें. यह बात छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल डे ऑफ द वल्र्ड इंडिजनस पीपुल्स (विश्व आदिवासी दिवस) की रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही. उन्होंने आदिवासी समाज की कुछ बोलियों और भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया। उइके ने कहा कि राष्ट्रपति…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने दी ईद-अल-अजहा की मुबारकबाद। ट्वीट कर लिखा- सामाजिक एकता और भाईचारे के त्यौहार #EidAlAdha पर समस्त देशवासियों को दिली मुबारकबाद। मैं दुआ करता हूँ कि इस ईद पर ख़ुदा के रहमत से आप सभी के घर खुशियों से भरे रहें, आप सभी की इबादत कबूल हों और देश पर परवरदिगार की नेमत बनी रहे।

Read More