Author: admin

रायपुर । हिमालयन हाइट्स में पुलिस ने आज छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. मौके से पुलिस ने एक महिला दलाल और एक युवती को गिरफ्तार किया है. मौके से आपत्ति जनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है. महिला दलाल का नाम लक्ष्मी साहू बताया जा रहा है जो महासमुंद की रहने वाली है. वही गिरफ्तार युवती रायपुर की रहने वाली बताई जा रही है।

Read More

रायपुर । योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने योजना आयोग एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना आयोग के सदस्य सचिव डॉ. जे.एस. विरदी ने छत्तीसगढ़ राज्य में फिल्म प्रोत्साहन नीति एवं फिल्म सिटी के निर्माण में प्रस्तुतीकरण दिया और अन्य राज्यों में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किए जाने के लिए बनायी गयी योजनाएं एवं दिए जा रहे अनुदानों से मंत्री भगत को अवगत कराया। मंत्री अमरजीत भगत ने फिल्म उद्योग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने के लिए फिल्म निर्माण से संबंधित सभी हितधारकों के साथ…

Read More

रायपुर । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना) के लिए 535 करोड़ 35 लाख 84 हजार रूपए जारी करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट प्रावधानों के तहत सामग्री मद के लिए जारी इस राशि में 127 करोड़ 72 लाख 33 हजार रूपए का राज्यांश और 407 करोड़ 63 लाख 51 हजार रूपए का केन्द्रांश शामिल है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा कार्यों में सामग्री के लिए 25 फीसदी राशि राज्य सरकार द्वारा और 75 फीसदी राशि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है…

Read More

अंबिकापुर । शहर में दो किशोरी छात्राओं का अपरहण कर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. रेप का खुलासा तक हुआ जब किशोरियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कहा जा रहा है कि लड़कियों के जानने वाले ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल दो नाबालिग आरोपियों और बालसंप्रेक्षण गृह और दो आरोपियों को अम्बिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। युवक के कहने पर वो अपनी सहेली…

Read More

रायपुर । बीज निगम में भर्राशाही कम होने का नाम नहीं ले रहा है। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स सप्लाई का ऑर्डरमें अनियमितता का मामला सामने आया है। दिसंबर 2018 में आरसी-22 के तहत अनुबंधित कंपनी दुर्ग की कंपनी एसआरटी एग्रो साइंस प्रायवेट लिमिटेड को अनियमितता पाए जाने पर दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। ठीक सात माह बाद ही जुलाई 2019 में आरसी- 23 में उसी कंपनी को फिर से काउंटर ऑफर दिया है। जबकि कोर्ट ने ब्लैकलिस्टिंग के आदेश को खारिज कर दोबारा से जांच करने की छूट बीज निगम को दी थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों…

Read More

रायपुर । रेलवे क्रासिंग में फंसने वाले लोगों के लिए रेलवे ने राजधानी की सबसे पुरानी सरस्वतीनगर रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज बनाने के बजाय रेलवे ने यहां से पटरी के दोनों ओर दो सड़कें निकालकर इन्हें आमानाका अंडरब्रिज से जोडऩे का फैसला कर लिया है। दोनों सड़कें तीन-तीन सौ मीटर से कुछ ज्यादा लंबाई की रहेंगी। हर 5 मिनट में लगभग 10 मिनट तक बंद रहने वाली इस क्रासिंग से कोटा और आसपास के लोग पिछले 5 दशक से परेशान हैं क्योंकि रविवि और इंजीनियरिंग कालेज (अब एनआईटी) के अधिकांश छात्र कोटा और आसपास ही रहते हैं। रेलवे के…

Read More

रायपुर । कश्मीर मामले में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार स्तरहीन गैर जिम्मेदाराना एवं अवसरवादी बयानबाजी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कश्मीर के मामले में आज देश हित की सर्वोपरि रखते हुये संजीदा एवं जिम्मेदार राजनीति की आवश्यकता है। पं. नेहरू जैसे आजादी की लड़ाई के नेता को गलतियां निकालने वाले पहले अपने गरेबां में झांक कर तो देखे। 370 लागू करने के संविधान के मसौदे पर स्वयं जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हस्ताक्षर किये थे। अपनी गलतियों के…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 14 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे। जनचौपाल में मुख्यमंत्री जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Read More

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर जारी है. अलग अलग जिलों में हाथियों के हमले रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं. बीते सप्ताह जशपुर में एक स्कूली छात्रा को हाथी ने कूचलकर मौत के घाट उतार दिया था. अब रायगढ़ में एक घटना को हाथियों ने अंजाम दिया है. रायगढ़ के छाल में एक हाथी ने ट्रक मे सो रहे वाहन चालक को मौत के घाट उतार दिया ।

Read More

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सोमवार दोपहर एक इंजीनियर की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने अपनी 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर 11 साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी की। दोपहर को जब दूध वाला पहुंचा तो पूरी घटना सामने आई। सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। अभी तक इस घटना का कारण सामने नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक, जामुल के एसीसी कॉलोनी निवासी रंजीत…

Read More