Author: admin

रायपुर । जो कभी राज्य का चीफ मिनिस्टर रहा हो, उसके फोन पर किसी मरीज को एंबुलेंस तक न मिल पाए तो यह हैरान करने वाली बात है न! कल रात ऐसा ही हुआ। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के दो घंटे तक चिरौरी करने पर भी बीमार युवती को 108 की सुविधा नहीं मिल सकी। जोगी रात 9.30 से 11.30 बजे तक फोन लगाते रह गए। थक-हारकर उन्होंने प्रायवेट गाड़ी की व्यवस्था कर युवती को अस्पताल भिजवाया । दरअसल, जोगी के विधानसभा इलाके मरवाही की बीमार युवती को एंबुलेंस से गौरेला सेनेटोरियम अस्पताल भेजने के लिए उन्होंने…

Read More

रायपुर/नई दिल्ली । भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश आज उन्हें याद कर रहा है। उनकी याद में बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पार्टी के तमाम नेता आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिल्ली में अटल जी के स्मृति स्थल सदैव अटल जाकर राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश भाजपा कार्यालय मेें भी स्व. वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक साल पहले आज ही के दिन 16…

Read More

जगदलपुर । एक ओर जहां पूरे देश मे आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएएफ के 5वीं बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस शव का मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी सीएएफ सुभाष यादव की तैनाती के 5वीं बटालियन में थी। गुरुवार को सुभाष ने…

Read More

दंतेवाड़ा । जिले में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास और उत्साह जावंगा के एजुकेशन सिटी से लेकर बैलाडिला के पहाडियों तक में नजर आई। जिले का मुख्य समारोह हाईस्कूल मैदान दंतेवाडा में हुआ। जहां भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर मार्च पास्ट का मुख्य आकर्षण महिला कमांडोज रही। परेड का नेत़त्व महिला डीएसपी दिनेश्वरी नंद ने किया तो परेड में सबसे पहले डीआरजी और बस्तरिया बटालियन की महिला कमांडोज थी। इसके बाद स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट की छात्राएं और उनके पीछे पुरूष जवानों की टुकडिय़ा थी। लोगों के लिए यह द़श्य…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट-आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब दिव्यांग बहनों ने आकर धान से बनी राखी मेरी कलाई पर बांधी तो खुशी का पारावार न रहा। बहनों! आपका भाई सदैव आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा। ढेर सारा प्यार! “किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगा अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा”-मुनव्वर राना

Read More

महासमुंद । सिंघरुपाली जंगल में बुधवार को भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया है। श्यामनगर झलप निवासी करण सिंह ध्रुव पर भालू ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना पटेवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हो गया। भालू के हमले से युवक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल करण ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है ।

Read More

रायुपर । जिला प्रशासन रायपुर व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज 14 अगस्त को प्रात: 7.00 बजे स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया गया। यह दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक से वापस होते हुए पुन: शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर पर संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दौड में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी स्काउट के कैडेट खिलाड़ी एवं खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए ।

Read More

रायपुर । नवा रायपुर में सीएम-मंत्री बंगलों और सिविल लाइंस के लिए प्रस्तावित जगह के निरीक्षण के बाद सीएम भूपेश ने मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम रमन सिंह पर तीखे आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि नवा रायपुर में रमन सिंह ने संसाधनों को लुटवाने का काम किया है। पौंता चेरिया में हुए शिलान्यास की जमीन आईआईएम को दे दी। जमीन की बंदरबांट के कई और मामले इसी तरह के हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 24 में मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों के आवास, विधायक विश्राम गृह और अधिकारियों के आवास के लिए प्रस्तावित…

Read More

रायपुर। राजधानी में भाजपा शासन काल में बने स्काईवॉक को लेकर हुई मैराथन बैठक में भी कोई समाधान सामने नहीं आया । स्काई वाक को लेकर समिति से लेकर मनोनीत सदस्य घंटों माथाफोड़ी करते रहे लेकिन हल तक नहीं पहुंच पाए। कई दौर के सुझाव और बैठकों के बाद अब स्काई वाक पर फैसला एक और बैठक के लिए टाल दिया गया है। जिस तरह से स्काई वाक पर फैसले की रफ्तार चल रही है, लगता नहीं है कि इस पर फिलहाल कोई फैसला होने वाला है। रायपुर के सीनियर विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में स्काई वाक पर…

Read More

रायपुर । आईपीएस मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी पर अब 19 अगस्त तक की रोक लग गयी है। हाईकोर्ट ने साडा जमीन गड़बड़ी मामले में आईपीएस मुकेश गुप्ता को ये राहत दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस मामले में कोर्ट ने मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी पर एक सप्ताह की रोक लगायी थी। इस मामले में भिलाई में अफसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। मोतीलाल नेहरू नगर कॉलोनी जमीन आवंटन के मामले में ही सुपेला पुलिस थाना में कुल चार लोगों के खिलाफ…

Read More