दंतेवाड़ा । जिले में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास और उत्साह जावंगा के एजुकेशन सिटी से लेकर बैलाडिला के पहाडियों तक में नजर आई। जिले का मुख्य समारोह हाईस्कूल मैदान दंतेवाडा में हुआ। जहां भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर मार्च पास्ट का मुख्य आकर्षण महिला कमांडोज रही। परेड का नेत़त्व महिला डीएसपी दिनेश्वरी नंद ने किया तो परेड में सबसे पहले डीआरजी और बस्तरिया बटालियन की महिला कमांडोज थी। इसके बाद स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट की छात्राएं और उनके पीछे पुरूष जवानों की टुकडिय़ा थी। लोगों के लिए यह द़श्य नया था तो आत्म समर्पित नक्सलियों को उत्साहित करने वाला था। परेड में आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी की राष्ट्रधुनों पर आकर्षक मार्चपास्ट का प्रर्दशन जवानों ने किया ।