Author: admin

महासमुंद । सरकारी दुकान से सात लाख की चोरी के मामले में आरोपी दुकान का ही एक सुपरवाइजर और दो सेल्समैन निकले. घटना घटित होने के महज 24 घंटे के भीतर बागबहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 703150 रुपये नगद और तीन बाइक जब्त किया है। बता दें कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शासकीय शराब भट्टी लक्ष्मीपुर ग्राम मुनगासेर से सात लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया था. पुलिस ने चोरी के इस मामले पर जब तफ्तीश की तो चौंकाने वाला जानकारी…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और टीएस सिंहदेव ने मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात की जानकारी देने के साथ छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया. तीनों नेता अब एआईसीसी के दफ्तर में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ के निगमों और मंडलों में नियुक्ति को लेकर इन दिनों चर्चा गर्म है. सोशल मीडिया में अलग-अलग नाम चर्चा में चल रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के चारों नेता मंडलों और निगमों…

Read More

रायपुर । राजधानी में अज्ञात आरोपी ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। युवक का नाम कमल नारायण साहू बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। कबीर नगर टीआई शिवानंद तिवारी के मुताबिक, घटना रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच की है. मृतक कमल नारायण साहू गुढ़ियारी का निगरानी बदमाश है. सीतानगर में रहने वाले युवक के गले पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से वार किया है, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव का…

Read More

बिलासपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने भूपेश सरकार की आरक्षण नीति को लेकर हमला बोला है। जोगी ने कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे घोषणा कर दी। सरकार ने होम वर्क नहीं किया है. पिछड़ों को छलने की जो साजिश बीजेपी सरकार ने रची थी, वहीं भूपेश बघेल की सरकार ने की है। अजीत जोगी ने भूपेश बघेल पर आरक्षण पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है. जोगी ने कहा कि उनको अकल के लिए अच्छे गुरु के साथ रहना चाहिए. अच्छी-अच्छी किताबें पढऩा चाहिए. अच्छे लोगों के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More

दंतेवाड़ा। जिले के सरकारी अस्पताल में रविवार की सुबह आग लग गई। ये अस्पताल खास तौर पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बनाया गया है। सवा महीने पहले ही इसका शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हाथों हुआ था। रविवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर आग की वजह से अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजन मरीजों को बचाने भागे। अंदर की तरफ धुआं भर चुका था। छोटे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । आग की चपेट में चार कमरों में रखा सामान और बेड जलकर राख हो गए। अस्पताल के डॉक्टरों…

Read More

रायपुर । छोटे परदे का लोकप्रिय शो, कौन बनेगा करोड़पति जल्द ऑनएयर होने वाला है। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इसके 11वें सीजन की मेजबानी को तैयार हैं और इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से होने वाली है। एपिसोड के पहले दिन रायपुर की डॉ. चित्रलेखा राठौर महानायक अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठी उनके सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। चित्ररेखा ने तेजी से जवाब देकर हॉट सीट के लिए चयनित हुई हैं। बता दें मुंबई में इस एपिसोड को शूट कर लिया गया है जो 19 अगस्त को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। चित्रलेखा बिग बी के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर नए जिले की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर क्षेत्र के नागरिकों ने अभिनंदन किया।

Read More

दुर्ग । दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गया युवक शिवनाथ नदी में बह गया है। पिछले आठ घंटे से गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक को ढूंढ रही है पर अभी तक वह नहीं मिला है। दुर्ग पुलिस ने बताया की शनिवार रात लगभग 11 बजे तीन दोस्त महमरा एनीकट घूमने गए थे। एनीकट पैदल पार करते वक्त युवक देवेंद्र वर्मा, उम्र 22 साल का पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह पानी के सैलाब में बह गया । दोस्त को गिरता देख अन्य दो युवक भी पानी में कूद गए पर बहाव तेज होने…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विगत सात महीनें के कार्यकाल में नई सरकार ने लोगों के जीवन मे परिवर्तन लाने के लिए कई अहम फैसलें लिये है। इससे लोगों की न केवल क्रय शक्ति बढ़ी है बल्कि उनका मान सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कुपोषण एक बड़ी चुनौती है। हमनें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कल दंतेवाड़ा में सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान और आज यहां बस्तर जिले में हरिक नानी बेरा यानि खुशहाल बचपन अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। महात्मा गांधी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में…

Read More

राजनांदगांव । राजनांदगांव/गंडई पंडरिया. गंडई के सरकारी स्कूल में शनिवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वार्ड 6 के बालक शासकीय हाई स्कूल के मैदान में सुबह-सुबह खेलने गए लोगों ने सीढिय़ों पर खून से लथपथ युवक की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसडीओपी राजेश देवांगन, गंडई थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। लाश का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के लाश…

Read More