
रायपुर । सरकार ने 28 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर ईओडब्ल्यू भेज दिया है. इस संबंध में गृह(पुलिस) विभाग के अवर सचिव डीपी कौशल के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. जारी किये गए डेपुटेशन आदेश में जशपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, बीजापुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अशोक जॉन पन्ना और राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय के नाम शामिल हैं।