
रायपुर । हरेली के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ, कर्मा, विश्व आदिवासी दिवस जैसे पारंपरिक त्योहार पर छुट्टी की घोषणा की है। इस फैसले की पूरे प्रदेश भर में तारीफ हो रही है। कई संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस फैसले के लिए अभार जताया है। जिन त्योहारों की छुट्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है, उनमें हरेली पहला त्योहार है, जिसकी छुट्टी हो रही है।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हरेली पर छुट्टी और त्योहारों पर छुट्टी की घोषणा को लेकर तंज कसते हुए सवाल पूछा है। अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री जीआपने 4-5 दिन की छुट्टी घोषित की है ,उसमें पहली हरेली है। आपसे मेरे कुछ सवाल है, शुभकामनाओं के साथ जवाब की अपेक्षा है। अजय चंद्राकर ने कहा है कि सरकारी तौर पर हरेली मना रहे हैं तो बच्चों को क्या गेड़ी भी वितरित की जायेगी और उसका खर्च किस मद से आयेगा। और भी छत्तीसगढ़ के त्योहार पोरा, तीजा, कमरछठ और बहुला चौथ त्योहार के बारे में क्या कार्ययोजना है, इन त्योहारों में लगने वाले समानों को भी लोगों को उपलब्ध करायेंगे क्या
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर को दिया तीखा जवाब : मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 15 सालों तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ किया नहीं, अब हम इसे देश मे पहचान दिलाने के लिए काम कर रहें है तो ये सवाल कर रहें है, हमने तो लोक पारंपरिक त्यौहार हरेली की छुट्टी घोषित की है, जिससे छत्तीसगढ़ के लोग आज गौरवांवित व सम्मानित महसूस कर रहें है, गेडियों के लिए बजट का सवाल करना, ये विपक्ष की राजनीति का हल्कापन है।
चंद्राकर के पेट में दर्द क्यों हो रहा : अजय चंद्राकर के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने तीखा वार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने करारा निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेशवासियों की इस खुशी पर अजय चंद्राकर के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के गठन के बाद पहली बार हरेली पर प्रदेश में छुट्टी घोषित की गयी है, पारंपरिक और आस्था के इस पर्व में छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान व मजदूरों के घर में खुशी का माहौल है, भाजपा इस खुशी को पचा नहीं पा रही है। छत्तीसगढ़ में आयी खुशहाली और समृद्धि देखकर अजय चंद्राकर के पेट में दर्द हो रहा है।
देवेंद्र यादव ने कहा आप होते तो गेड़ी का भी कमीशन खा जाते : हरेली के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ, कर्मा, विश्व आदिवासी दिवस जैसे पारंपरिक त्योहार पर छुट्टी की घोषणा की है। इस फैसले की पूरे प्रदेश भर में तारीफ हो रही है। कई संगठनों ने मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस फैसले के लिए अभार जताया है। जिन त्योहारों की छुट्टी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है, उनमें हरेली पहला त्योहार है, जिसकी छुट्टी हो रही है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने हरेली पर छुट्टी और त्योहारों पर छुट्टी की घोषणा को लेकर तंज कसा है, उन्होंने हुए सवाल पूछा है। अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा है कि अजय चंद्राकर ने कहा है कि सरकारी तौर पर हरेली मना रहे हैं तो बच्चों को क्या गेड़ी भी वितरित की जायेगी और उसका खर्च किस मद से आयेगा। और भी छत्तीसगढ़ के त्योहार पोरा, तीजा, कमरछठ और बहुला चौथ त्योहार के बारे में क्या कार्ययोजना है। जवाब में देंवेंद्र यादव ने बैक टू बैक कई ट्वीट किये हैं। देवेंद्र यादव ने आगरा के अस्पताल का पता देते हुए लिखा है कि मेंटल हास्पिटल में जाकर चेकअप करा लीजिये, खर्च वो खुद वहन कर देंगे। वहीं गेड़ी का मद पूछने पर देवेंद्र यादव ने कहा है कि अगर आपकी सरकार होती तो गेड़ी के पैसे का भी कमीशन खा जाते।