Sunday, 19 October 2025

कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आज कानपुर में सभा को संबोधित किया। रमन सिंह ने कानपुर देहात में आयोजित शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह का जोरदार स्वागत किया। रमन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

लोरमी। भाजपा नेता ने गुड़ फैक्टरी में पांच नाबालिग लड़की सहित 11 बैगा मजदूरों को बंधक बना लिया था। परिजन ने इसकी सूचना चिल्फी चौकी को दी। इस पर एसडीओपी तेजराम पटेल, नायब तहसीलदार मुकेश देवागंन, लेबर इंस्पेक्टर जीआर आर्मो मौके पर पहुंचे और सभी मजदूरों को मुक्त कराया। लोरमी क्षेत्र के ग्राम गोल्हापारा में शत्रुहन साहू गुड़ फैक्टरी चलाता है।
काम की अधिकता को देखते हुए उसने बिजराकछार पंचायत के पांच नाबालिग लड़कियों सहित 11 बैगा मजदूरों को काम कराने के लिए एक माह पहले लेकर आया था। उनसे प्रतिदिन बेतहाशा काम कराया जा रहा था। बैगा बच्चों से परिजन मिलने के लिए आते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं देता था।
न तो देता था और न ही ढंग से भोजन देता था। लड़कियां काफी परेशान थीं। छुड़ाने के बाद उनका और बैगा श्रमिकों का स्वस्थ्य परीक्षण कराया गया। संचालक के खिलाफ लेबर इंस्पेक्टर आर्मों कार्रवाई कर रहे हैं।

मुंगेली। मुंगेली में कई पुलिस कर्मियों का तबदला किया गया है। मुंगेली एसपी पारुल माथुर ने पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों का थोक में तबादला किया है। इस तबादले में 4 उपनिरीक्षक,4 सहायक उपनिरीक्षक,14 प्रधान आरक्षक,व 52 आरक्षकों का तबादला किया गया है।

गरियाबंद । जिले के चिखली गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान संवाद के मंच पर सार्वजनिक तौर पर किसानों से माफी मांगी है। उन्होंने किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपने और अपनी सरकार के जिम्मेदारों की ओर से किसानों से माफी मांगता हूं। भाजपा सरकार द्वारा दो साल का बोनस नही दे पाने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के चिखली गांव में इलाके के किसानों ने किसान संवाद का आयोजन किया था। इस मौके पर किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू को आमंत्रित किया था। इस मौके पर किसानों ने पिछली सरकार पर बोनस नहीं देने का आरोप लगाया तो मौके पर मौजूद पूर्व कृषि मंत्री साहू ने किसानों से माफी मांगी।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed