Author: Publicuwatch Auther

*पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी* *उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी और उनके माता-पिता का किया सम्मान* publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव की युवा खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया। उन्होंने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री साव और ज्ञानेश्वरी ने इस दौरान प्रेस-कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित…

Read More

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली आर्थिक राहत* publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को पुनर्वास नीति के तहत कुल 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता उन नागरिकों के लिए स्वीकृत की गई है, जो नक्सली हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए हैं या स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा का कलश वंदन अभियान आज से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के 36 संगठन जिलों के अध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के लिए आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान के तहत वाराणसी से लाई पवित्र माटी और जलयुक्त कलश का वितरण करेंगे।इतिहास

Read More

18 अगस्त को होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटन स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग 25 अगस्त से प्रारंभ होगी publicuwatch24.-रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 05 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। असफल फीस ट्रांजेक्शन वाले अभ्यर्थियों हेतु पुनः फीस जमा 16 अगस्त को किया जाएगा। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 18 अगस्त को ऑनलाइन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ के तहत मंगलवार को आईसीएआरदृराष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए वृक्षारोपण, खेलकूद एवं सामाजिक सेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनमें पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने अशोक का पौधा रोपकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वृक्ष…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी के सहयोग केंद्र का आज दूसरा दिन है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। वहीं, कल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।

Read More

ग्रामीणों के लिए खुलेंगे आजीविका के नए द्वार publicuwatch24.-कोंडागांव। जिले की वन विभाग ने अबूझमाड़ से लाए गए 10 लाख फूल झाडू (बेंड़ा) के कंद जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों और गांवों की खाली पड़ी वन भूमि पर रोपने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नारंगी परिक्षेत्र के अनर्जीत अनोन, चांदेगांव पारा और कुम्हारबेड़ा सहित मर्दापाल परिक्षेत्र के बेतबेड़ा और गोलावंड गांवों में बड़े पैमाने पर कंद लगाए जा चुके हैं। फूल झाडू के 10 लाख कंद अब यह लहलहाने लगे हैं। वन विभाग की योजना केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। अगले चरण में…

Read More

एसआईआरडी निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण publicuwatch24.-रायपुर। विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), निमोरा, रायपुर में राज्य के सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के लिए 3 से 5 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, उनकी जिम्मेदारियों तथा प्रभावी क्रियान्वयन की प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए उनकी क्षमता का विकास करना है। कार्यशाला में जिला पंचायतों के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण और बाल विकास सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार publicuwatch24.-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सूरजपुर जिले में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों…

Read More

जन्म के पहले घंटे में स्तनपान और पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने पर विशेष जोर, स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां जारी publicuwatch24.-रायपुर। हर नवजात को जीवन की स्वस्थ और सुरक्षित शुरुआत मिले, इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्ताहभर अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा समुदाय स्तर पर विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से माताओं, गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व तथा उसके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी जा रही…

Read More