Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्मृति ईरानी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है। पारंपरिक माला पहनने से इनकार करना अहंकार को दर्शाता है- कांग्रेस कांग्रेस ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इनकार किया। कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने, नवाचार को अपनाने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है और युवाओं के विचार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं। स्टार्टअप की संभावनाएं अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे शहरों और गांवों में भी नए उद्यम आकार ले रहे हैं। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी पहचान स्वयं बनानी चाहिए। राज्यपाल रमेन डेका आज आईटीएम विश्वविद्यालय, रायपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी की दिलाई गई शपथ कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। ’भ्रष्टाचार मुक्त…
publicuwatch24.-बालोद/धमतरी। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालोद में जहां युवतियों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, तो वहीं धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरु कर दी है। ट्रक की टक्कर से कार सवार दो की मौत पहला हादसा बालोद जिले में बिती रात हुआ है, जहां युवतियों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर समेत…
publicuwatch24.-रायपुर। भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान अर्नब के मद्देनजर राज्यों को व्यापक तैयारियों एवं चक्रवात से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्य से यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने राज्य में चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए राज्य में जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने छत्तीसगढ़ राज्य की तैयारियों की…
publicuwatch24.-रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होती है, वे नियमानुसार नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) अथवा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र हितग्राही का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच…
publicuwatch24.-रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत जिलों में काम पूरा करने के बाद बीते ढाई साल से भुगतान के लिए निर्माण एजेंसियां और ठेकेदार जूझ रहे हैं। लंबे समय से भुगतान अटकने से परेशान ठेकेदार छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की अगुवाई में 27 अक्टूबर को रायपुर में घड़ी चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के मुताबिक, बीते तीन साल से एजेंसियों का करीब पांच हजार करोड़ का भुगतान लंबित है। मिशन के तहत मल्टी विलेज योजना, सिंगल विलेज योजना, एमबीएस योजना, सोलर आधारित योजना, रनिंग वाटर योजना, नलकूप खनन योजना एवं अन्य स्कीमों के…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कहा है कि हमारी रीति-नीति सांगठनिक अनुशासन, आंतरिक लोकतंत्र और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ परिश्रम पर टिकी है। भाजपा शुचिता, सादगी और मूल्यों की राजनीति करती है। ईरानी रविवार को यहां कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा निगम, मंडल एवं आयोग के अध्यक्षों की विभिन्न चरणों में आहूत बैठकों को संबोधित कर रही थीं। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ईरानी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत दिखना चाहिए। भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता ‘मिशन-2028’…
publicuwatch24.-कटघोरा (कोरबा)। कोरबा जिले में 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में कटघोरा नगर के लोगों ने जय स्तंभ चौक से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक कैंडल मार्च मासूम को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने जिले बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इसी तरह की भावनाएं रैली में बड़ी संख्या में शामिल महिला-पुरुषओं…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहले दिन की बैठक समाप्त होने के बाद स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रविवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और…