publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्मृति ईरानी पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी है।
पारंपरिक माला पहनने से इनकार करना अहंकार को दर्शाता है- कांग्रेस
कांग्रेस ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इनकार किया। कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला को पहनने से इनकार करना स्मृति ईरानी के अहंकार को दर्शाता है। वहीं आगे कहा कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना सीखिए।
कांग्रेस ने पोस्टर भी किया जारी
वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा कि स्मृति जी फूल ही तो दे रहे हैं। गैस सिलेंडर का दाम थोड़ी पूछ रहे हैं।
लक्ष्मी वर्मा ने किया पलटवार
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान पर झांके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी नेत्री के लिए तो सड़क पर कई किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ी बिछा दिए थे। हमारी प्रभारी जमीन से जुड़ी हुई है। उन्हें पता है छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान और कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे करना है।
Trending
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस दिवाली अपने हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: दूसरे दिन भी चली मैराथन बैठक, सांसदों ने बताया किन-किन बातों पर हुई चर्चा…
- ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज
- स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके
Monday, October 26
