Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’

    October 26, 2026

    October 26, 2026

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
    • कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
    • महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से हर महीने अतरिक्त आमदनी
    • मंत्री गजेन्द्र यादव की उपस्थिति में ठेठवार समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ
    • केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियों की नई रोशनी, इस दिवाली अपने हाथों से बना रही मिट्टी के दीये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मंत्री गजेन्द्र यादव की उपस्थिति में ठेठवार समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ

      October 26, 2026

      केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

      October 26, 2026

      आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद

      October 26, 2026

      आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

      October 26, 2026

      भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: दूसरे दिन भी चली मैराथन बैठक, सांसदों ने बताया किन-किन बातों पर हुई चर्चा…

      October 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
    रायपुर

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    publicuwatch24.-रायपुर। विकसित भारत-जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना के आयुक्त एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का रविवार को दौरा कर ग्रामीण रोजगार, जल संरक्षण, अधोसंरचना विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण परिवारों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    आयुक्त सिन्हा ने धार-अपार अभियान के अंतर्गत नदी किनारे संचालित जल संरक्षण एवं ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर नियोजित 138 श्रमिकों से संवाद कर उन्हें योजना के प्रावधानों एवं समय पर मजदूरी भुगतान की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति एनएमएमएस ऐप के माध्यम से स्वयं दर्ज कर कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
    ’ग्रामीण अधोसंरचना एवं आजीविका संवर्धन पर विशेष जोर’
    आयुक्त सिन्हा ने ग्राम पंचायत ताला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम पंचायत चारभाठा में स्कूल शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इन्हें प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बाबामोहतरा में आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारमूलक एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने ग्रामीणों की भागीदारी से उपयोगी एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
    ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में 26 एकड़ क्षेत्र में किए गए फलदार वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन कर आयुक्त श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य में ग्रामीणों की आजीविका के अवसर बढ़ाने में भी सहायक हो सकते हैं।
    ’पोस्ट मानसून जलदूत ऐप से भूजल स्तर मापन की शुरुआत’
    आयुक्त सिन्हा ने ग्राम पंचायत कठिया में पोस्ट मानसून जलदूत ऐप के माध्यम से कुओं के जलस्तर मापन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एक कुएं के जलस्तर की रीडिंग लेकर उसे ऐप में अपलोड किया। इससे मानसून के बाद भूजल स्तर की स्थिति का आकलन करने तथा जल संरक्षण संबंधी कार्ययोजना तैयार करने में सहायता मिलेगी।
    ’समीक्षा बैठक में रोजगार सृजन और पारदर्शिता के निर्देश’
    मैदानी निरीक्षण के उपरांत आयुक्त सिन्हा ने बेमेतरा सर्किट हाउस में जिला पंचायत एवं जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
    निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान राज्य स्तरीय टीम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, सहायक परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मंत्री गजेन्द्र यादव की उपस्थिति में ठेठवार समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ

    October 26, 2026

    केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

    October 26, 2026

    आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद

    October 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201977

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’

    By Publicuwatch AutherOctober 26, 20260

    publicuwatch24.-बलौदाबाजार-भाटापारा। शासन की जनकल्याणकारी पहल के तहत संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक…

    October 26, 2026

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 26, 2026

    शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

    October 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’

    October 26, 2026

    October 26, 2026

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    October 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201977

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.