publicuwatch24। यादव (ठेठवार) समाज महासभा, राजिम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रांतीय मुख्यालय राजिम, जिला गरियाबंद में हर्षोल्लास एवं सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने की। कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, राजिम विधायक रोहित साहू एवं नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव सहित समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
