publicuwatch24.-कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर हमलावर है। चार दिन पहले कांग्रेस की सात सदस्यीय जांच टीम के बाद आज आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की स्थिति जानी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए और सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आदिवासी बैगा परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ जमीन पर नहीं पहुंच रहा है। गांव में कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति गंभीर है। वहीं पांच बच्चों की मौत के मामले में भी लापरवाही की आशंका को गंभीरता से जांचने की जरूरत है।
मामले की निष्पक्ष जांच हो : कांग्रेस
कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जाएगा। अब सवाल यह है कि पांच बच्चों की मौत के मामले में जांच कब पूरी होगी, जिम्मेदारी किसकी तय होगी और आदिवासी परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
