Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

    October 27, 2026

    कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

    October 27, 2026

    महतारी वंदन योजना से साकार हो रहा दो सुकन्याओं का सुनहरा भविष्य आर्थिक सहायता को बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत में बदल रहीं गायत्री नेताम

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
    • कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
    • महतारी वंदन योजना से साकार हो रहा दो सुकन्याओं का सुनहरा भविष्य आर्थिक सहायता को बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत में बदल रहीं गायत्री नेताम
    • पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
    • मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं
    • पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार, नोनी सशक्तिकरण योजना बनी सहारा
    • नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
    • जल जीवन मिशन से बदली रायगढ़ के वनांचल ग्राम नूनदरहा की तस्वीर, घर-घर नल से मिल रहा पानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

      October 27, 2026

      कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

      October 27, 2026

      पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

      October 27, 2026

      पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार, नोनी सशक्तिकरण योजना बनी सहारा

      October 27, 2026

      नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की राज्य स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

      October 27, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
    रायपुर

    पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया रहे मुख्य अतिथि, खेल की विभिन्न विधाओं और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल से लेकर एथलेटिक्स तक विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित 

    publicuwatch24.-रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुए इस समारोह में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संचालक एवं ऑर्थाेपेडिक्स विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुबीर मुखर्जी तथा विशेष अतिथि के रूप में पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. माणिक चटर्जी उपस्थित थे। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी एवं अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने कार्यक्रम की मेजबानी की। आयोजन में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम, स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विवेक पात्रे तथा सह-अध्यक्ष डॉ. प्रदीप चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल समिति में डॉ. राजेंद्र अहिरे, डॉ. करिश्मा सिंह, डॉ. कुशल चक्रवर्ती और डॉ. नागेंद्र सिंह सोनवानी शामिल थे। वहीं, छात्र समिति की ओर से स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सुश्री अर्चिकांगे एवं आलोक राज चेल्के ने आयोजन संबंधी जिम्मेदारियों को संभाला।
    एनिग्मा 9.0 के अंतर्गत इनडोर गेम्स, एथलेटिक्स और आउटडोर स्पोर्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनडोर गेम्स में शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम और बैडमिंटन शामिल रहे। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और जेवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, आउटडोर स्पोर्ट्स में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। विभिन्न बैच के छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
    पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमित कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और एक आवश्यक बैठक होने के बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करने के उद्देश्य से इस समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में रायपुर नगर निगम के आयुक्त रहते हुए भी वे महाविद्यालय के खेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि खेल महाविद्यालयीन जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल विद्यार्थियों को न केवल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं, बल्कि हार को स्वीकार करने और उससे उबरने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। जीत मिलने पर जो आनंद और संतुष्टि प्राप्त होती है, वह खेलों को और भी विशेष बनाती है। उन्होंने अपने खेल अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी विभिन्न खेलों में रुचि ली है और खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    विभिन्न खेलों के विजेताओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
    प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार, शतरंज में छात्र वर्ग में अभिषेक राजवाड़े तथा छात्रा वर्ग में डॉ. हिमानी बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में डॉ. मनीष साहू और महिला एकल वर्ग में डॉ. मनीषा टोप्पो विजेता रहे। कैरम के महिला एकल वर्ग में डॉ. हर्षिता तलांडी तथा पुरुष एकल वर्ग में डॉ. वैभव साहू ने जीत हासिल की।
    बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में डॉ. आदित्य जैन विजेता रहे। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में कर्णिक ठाकुर और महिला वर्ग में गरिमा दर्राे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट के महिला वर्ग में डॉ. जयलता बघेल, डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में भी डॉ. जयलता बघेल तथा लॉन्ग जंप के महिला वर्ग में वर्षा बघेल ने बाजी मारी। जेवलिन थ्रो के पुरुष वर्ग में डॉ. श्रवण कुमार पैकरा और महिला वर्ग में डॉ. जयलता बघेल विजेता रहीं।
    टीम स्पर्धाओं में भी दिखा उत्साह
    टीम स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने खेल भावना और सामूहिक प्रयास का परिचय दिया। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में 2022 बैच की टीम ए विजेता रही। बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में 2022 बैच तथा महिला वर्ग में 2021 बैच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के पुरुष एवं महिला वर्ग में 2022 बैच की टीमों ने जीत दर्ज की।
    क्रिकेट के पुरुष वर्ग में 2022 बैच और महिला वर्ग में 2021 बैच विजेता रहा। वॉलीबॉल के पुरुष एवं महिला वर्ग में 2021 बैच की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

    October 27, 2026

    कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

    October 27, 2026

    पत्थरों में जान डालने वाले मूर्तिकार की बेटी के सपनों को मिला नया आकार, नोनी सशक्तिकरण योजना बनी सहारा

    October 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    रायपुर

    मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

    By Publicuwatch AutherOctober 27, 20260

    प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया…

    कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

    October 27, 2026

    महतारी वंदन योजना से साकार हो रहा दो सुकन्याओं का सुनहरा भविष्य आर्थिक सहायता को बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत में बदल रहीं गायत्री नेताम

    October 27, 2026

    पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    October 27, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

    October 27, 2026

    कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

    October 27, 2026

    महतारी वंदन योजना से साकार हो रहा दो सुकन्याओं का सुनहरा भविष्य आर्थिक सहायता को बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत में बदल रहीं गायत्री नेताम

    October 27, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.