publicuwatch24.-बालोद/धमतरी। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बालोद में जहां युवतियों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, तो वहीं धमतरी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरु कर दी है।
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो की मौत
पहला हादसा बालोद जिले में बिती रात हुआ है, जहां युवतियों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज रायपुर में जारी है। वहीं पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
ट्रक ने मारी कार को टक्कर
यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के सुमित ढाबा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दो युवती कार में ड्राइवर के साथ रायपुर से जगदलपुर अपनी नानी से मिलने जा रही थी। इसी दौरान चारामा से धमतरी की तरफ जा रही आयरन भरा ट्रक ने पुरुर थाना क्षेत्र के सुमित ढाबा के पास उनकी कार को टक्कर मार दी।
दो की मौत, एक की हालत गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कुमारी मनसा राणा (राखी) और उसके ड्राइवर राहुल पारख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राखी की बहन घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका ईलाज रायपुर में जारी है।
पुलिस की हिरासत में ट्रक चालक
इधर घटना की सूचना मिलते ही गुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
वहीं धमतरी जिला के भखारा थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी बाइक से हुई टक्कर
दरअसल ग्राम हंचलपुर निवासी 17 वर्षीय द्वारिका यादव अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। द्वारिका बाइक के पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक के साथ उनकी आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
एक की मौत, दूसरा गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि द्वारिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Trending
- आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
- लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
- छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 घायल; बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों ने गंवाई जान
- केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
- फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
- जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या पर उभरा संवेदना का ज्वार, कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Monday, October 26
