Author: Publicuwatch Auther

publicuwatch24.-खैरागढ़. जिले के घोटिया गांव में झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा कपड़ा और फैंसी सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना से दुकान संचालक झरना भोंडेकर और उनके पति जयकिशन भोंडेकर को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आगजनी में 7 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.आग में खाक हुआ दुकान का सामान, लेकिन गांव वालों ने संभाला मोर्चा जिसके चलते किसी के हताहत नहीं हुआ. दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी भी दी गई है. इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है. रायपुर में भी 27 अक्टूबर को बारिश या बादल गरजने-चमकने के साथ मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित…

Read More

लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, चार वर्षों में दर्जनों प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर ग्वालियर में नेशनल चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं हर्ष publicuwatch24.-मुंगेली। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर मुंगेली जिले के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वार्षिक स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तर पर जीत दर्ज करने के बाद हर्ष ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के लगभग 330 खिलाड़ी तथा 50 खेल अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस राज्य स्तरीय आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाडि़यों का उत्साह, स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में कृषि विविधीकरण से किसानों की बदल रही तकदीर, आय के नए अवसरों से मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था धान के साथ आलू, गेहूं और लीची की खेती भी कर रहीं संजीता, नवाचार और मेहनत से बनीं अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए कृषि विविधीकरण तथा कृषि आधारित सहायक आजीविका गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ मत्स्य…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष सप्ताह का विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखा गया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर डॉ. राय ने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण सुशासन एवं राष्ट्रीय विकास के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करने का आह्वान किया, ताकि संस्थान में पारदर्शी, प्रभावी…

Read More

publicuwatch24.-सुकमा। बालिका@work कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केंद्र के द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) सुकमा के 30 स्कूली बच्चों के दल ने जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर (सखी) का भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और स्कूली बच्चों को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, इसके उद्देश्यों से अवगत कराना तथा उन्हें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान सेंटर की प्रशासिका एवं कर्मचारियों ने बच्चों को विस्तार से बताया कि…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर रहने वाले बस्तर के गांवों में अब विकास और विश्वास की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी जा रही है। कभी जिन क्षेत्रों में खौफ का साया रहता था, अब वहां सुरक्षा कैंप विकास और जनसेवा के केंद्र में तब्दील हो चुके हैं। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित लगभग 200 सुरक्षा कैंपों को वीर शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत पहले चरण में 70 कैंपों को इन सेवा डेरों में…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार-भाटापारा। शासन की जनकल्याणकारी पहल के तहत संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरलता और कम समय में उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत लवन की हितग्राही प्रमिला कोसले को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रमिला कोसले ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र, नगर पंचायत लवन में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे आधार कार्ड में अपना नाम सुधरवाने की प्रक्रिया आसान हो गई। समय पर…

Read More

Publicuwatch24.com-धमतरी। छत्तीसगढ़ में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले की कुरुद पुलिस ने 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया है। पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर छह चक्का ट्रक को पकड़ा। वाहन में गोवंश को कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। मामले में बिलासपुर और कोरबा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गायों और परिवहन में इस्तेमाल ट्रक सहित कुल 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी, जिसकी जांच की जा रही…

Read More