Author: admin

नोएडा । में पीएम मोदी आज दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के विस्तार 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। 6.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक जाएगी।इस लाइन पर सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी ये स्टेशन हैं। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा में एक रैली से नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का उद्घाटन करेंगे।

Read More

रायपुर । नेहरूनगर स्वीपर कालोनी की झोपड़ी में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से 3 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा आग इतनी भयावह थी झोपड़ी बुरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार एक ही झोपड़ी के अंदर ही जलने के कारण मौत हो गई। चार लोगों को जलने के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं दो…

Read More

रायपुर । अनियमितताओं और अनुदान राशि के दुरुपयोग के आरोप में राज्य सरकार ने कृषि विभाग के दो उपसंचालकों को निलंबित कर दिया है। बता दें बिलासपुर के उप संचालक आर जी अहिरवार और कांकेर के उप संचालक चिरंजीवी सरकार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जिसके आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। वहीं दोनों अधिकारियों को निलंबित कर मुख्यालय में अटैच कर दिया है। प्रदेश सरकर द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई पिछले साल 2016-17 में कृषकों को दिए जाने वाले ड्रिप, सिंचाई पंप, कृषि यंत्रों और स्प्रिंकलर वितरण में ​अनियमितता का कारण बताया हैं वहीं दोनों…

Read More

रायपुर । छत्तीगसढ़ में किसानों की कर्जमाफी पर विपक्ष के निशाने पर रही सरकार ने अब किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र बांटना शुरू कर दिया है। सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जांजगीर के किसानों को प्रमाण पत्र बांटा। इस प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सहकारिता मंत्री प्रेमसाय की फोटो लगी हुई है।दरअसल, भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। किसी भी किसान को नोड्यूस नहीं दिया गया है, जिससे किसानों को बैंक कर्ज नहीं दे रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने प्रमाणपत्र वितरण शुरू किया है।जांजगीर-चांपा जिले…

Read More

रायपुर । छत्तीगसढ़ के लोकसभा उम्मीदवारों के चयन में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस ने देशभर में लोकसभा की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं, छत्तीगसढ़ के उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच, भाजपा उम्मीदवार चयन के अभियान में 21 दिन पिछड़ गई है।दरअसल, भाजपा अभी अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने की कवायद में जुटी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 15 फरवरी को दौरा होना था। अगर शाह का दौरा टला नहीं होता, तो भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर चुकी होती।…

Read More

रायपुर । विक्रम उसेंडी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि विक्रम उसेंड़ी कांकेर से बीजेपी के सांसद हैं। उनको अब प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक धरमलाल कौशिक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि उनके नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर तलाश शुरु हो गयी थी।

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। रायपुर पहुंचने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के चयन के लिए कल चुनाव समिति की और आज स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सीएम ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार नए और युवा चेहरे को प्राथमिकता दी जाएगी।इसके साथ ही बघेल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार को आए तो सिर्फ दो महीने हुए हैं। उससे पहले तो यहां बीजेपी की सरकार थी। शाह को बताना…

Read More

राजस्थान । केंद्रीय गृमंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के ब्यावर में शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते राजनाथ सिंह ने वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइ पर कहा कि अरे संख्या पूछते हो कितने लोग मर गएराजनाथ सिंह ने कहा कि मैं संख्या पूछने वालों से कहना चाहता हूं कि जो युद्ध-वीर होता हैं, मारे गए लोगों की गिनती नहीं करते हैं।

Read More

धरसीवां। रायपुर के धरसीवां के चरोदा मोहदी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि काफी दूरी तक घसीटते भी ले गया। घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए है, इनमें से एक छात्र को सर में गम्भीर चोट आने से उसके सर में टांके लगाने पड़े है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक किसी फैक्ट्री से एंगार्ड लोड करते हुए उरला की तरफ जा रहा था, तभी उसने एक ट्रक को ओवर टेक किया जबकि सामने बस साफ दिख रही थी कि उनकी क्रासिंग हो रही है। बाबजूद अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली…

Read More

महासमुंद। प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने 7 मार्च को यहां जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पैंता में अखिल भारतीय अघरिया समाज के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं अघरिया धाम भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्री छाया वर्मा, विधायक बसना श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, श्री मकसूदन लाल चंद्राकर, डॉ चक्रजीत नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा…

Read More