Author: admin

रायपुर । विश्व में पहली बार थर्ड जेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। यह अयोजन रायपुर में होगा। इस सामूहिक विवाह में 15 ट्रांसजेंडर अपने पुरुष साथी संग परिणय सूत्र में बधेंगी। खास बात यह है कि इनका कन्यादान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी इस विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कोलकाता से भी जोड़े आ रहे हैं। 15 जोड़ों में से 8 प्रदेश के हैं, जबकि शेष देश के अन्य राज्यों से हैं। सामूहिक विवाह के लिए 50 कपल ने आवेदन किया…

Read More

जम्मू । दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच खबर है कि मारे गए आतंकियों में जैश आतंकी और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। इससे पहले आतंकियों का ठिकाना बने मकान को सुरक्षाबलों ने उड़ा दिया।त्राल के पिगंलिश क्षेत्र में सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे…

Read More

रायपुर । विधानसभा चुनाव की बम्पर जीत का उत्साह लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का अतिउत्साह न बन जाए। कांग्रेस को इस बात की चिंता सता रही है कि लोकसभा चुनाव में कहीं कार्यकर्ताओं का यह अतिउत्साह पार्टी की नैय्या न डुबा दे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने मंत्रियों और विधायकों को तो नसीहत दे दी है कि वे अब विधायकी छोड़कर रोड पर उतर जाएं। वहीं, संगठन इस कोशिश में लगा है कि कार्यकर्ता उत्साहित रहें, लेकिन अतिउत्साहित न हों।छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह देखा गया है, कि जिस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है, उसे ही…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का बड़ा हथियार सोशल मीडिया रहेगा। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया वार के लिए कांग्रेस अपने छह लाख से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुट गई है। पहली बार पार्टी का आइटी सेल सभी मोर्चा, संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सोशल मीडिया वार की ट्रेनिंग दे रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले पदाधिकारी अपने संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया वार के लिए तैयार करेंगे।छत्तीसगढ़ बनने के बाद विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस ने सोशल मीडिया में अपनी ताकत दिखाई थी। आइटी सेल का गोपनीय स्थान पर बकायदा…

Read More

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में समस्या मूलक क्षेत्रों में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए रायपुर, के .डब्लू. एन .एस. 9 मार्च 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिलों में पेयजल की दृष्टि से समस्या मूलक क्षेत्रों को चिन्हांकित कर वहां पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगभग 1250 मिलीमीटर औसत वर्षा प्रतिवर्ष होती है। वर्षा की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य सौभाग्यशाली है, लेकिन गर्मी की ऋतु में राज्य के अनेक हिस्सों में…

Read More

रायपुर| kwns छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आय-दिन कोई न कोई बड़ी घटना सामने आती है, सम्पति संबंधी अपराध, चोरी, डकैती, लूट, हत्या का मामला एवं महिलाओं के प्रति अपराध आम हो गए है| सभी अपराधिक गतिविधियों और बढ़ती अपराधों की श्रेणियों को देखते हुए इन पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि जिलों में यदि ऐसी कोई भी घटना होती है, तो संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक व्यक्तिगत रुप से इन घटनाओं के ज़िम्मेदार होंगे|

Read More

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिकर जी.एस.टी. तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहॉ वार्ड क्रमांक 44 में 15 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। इस सामुदायिक भवन के बन जाने से लोगों…

Read More

गरियाबंद । रिश्तेदार की शादी में परिजन उलझे रहे. इसी बीच 2 साल की बच्ची खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोडोहरदी निवासी देवनारायण ध्रुव अपने सपरिवार ग्राम पंडरीपानी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे । दो साल की बच्ची काजल खेलते-खेलते कुएं में गिर चुकी थी. बाद में जब बच्ची का खोजबीन किया गया तो बच्ची की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची थी. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More

रायपुर । बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने जमकर ढोल-नगाड़े बजाये. स्वागत कार्यक्रम के बाद विक्रम उसेंडी ने पदभार ग्रहण कर लिया है. नए अध्यक्ष के इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद रमेश बैस उपस्थित हैं. साथ ही बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद हैं । नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कई बड़े पूर्व मंत्री मौजूद नहीं है. इससे कयास तेज हो गए हैं कि एक बड़ा धड़ा विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बनाये…

Read More